अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : बच्चों के स्वास्थ्य पर कफ सिरप के संभावित दुष्प्रभावों की खबर सामने आने के बाद रांची जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। DC मंजूनाथ ने जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स और चिकित्सकों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
सिविल सर्जन रांची को आदेश दिया गया है कि किसी भी मेडिकल स्टोर पर बिना डॉक्टर की पर्ची के कफ सिरप की बिक्री न हो। साथ ही, चिकित्सकों से कहा गया है कि वे केवल उन्हीं बच्चों को कफ सिरप लिखें जिनकी आयु और स्वास्थ्य की स्थिति दवा के सुरक्षित उपयोग के अनुकूल हो।
प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि अगर कोई मेडिकल स्टोर या डॉक्टर इन निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, बाजार में उपलब्ध विभिन्न ब्रांडों के कफ सिरप के सैंपल लेकर उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा की जांच भी कराई जाएगी।
DC मंजूनाथ भजंत्री ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को किसी भी कफ सिरप का सेवन कराने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें। यह कदम बच्चों की सुरक्षा और किसी भी संभावित स्वास्थ्य जोखिम को टालने के लिए उठाया गया है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में फिर सुलग उठा गैंगवार का बारूद

