WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कटकमसांडी (हजारीबाग)। शुक्रवार को समाजसेवी मुन्ना सिंह की गिरफ्तारी की खबर सुनकर क्षेत्र के सैकड़ों लोग कटकमसांडी थाने पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मुन्ना सिंह के चाहने वालों की भीड़ देख पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखे। गिरफ्तारी व ला एंड आर्डर को ले बीडीओ वेदवंती कुमारी व सीआई मुकेश कुमार भी थाने पहुंचे। मुन्ना सिंह थाने में ही नवरात्र की पूजा अर्चना की और उसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दल व सामाजिक संगठनों के के लोग थाने पर मौजूद होकर सहानुभूति प्रकट किए।

