WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
ईचाक। इचाक प्रखंड अंतर्गत ग्राम बरका खुर्द पंचायत के शायलकला एवं सायल खुर्द मे भाजपा युवा नेता सह समाजसेवी ओम प्रकाश मेहता ने सैकड़ों मास्क का वितरण किया। इस अवसर पर मेहता ने लोगों से सामाजिक दूरी बनाकर रखने की बात कही। ऐसा करने से वैश्विक महामारी कोरोना की चेन टूटेगी। साथ ही सरकार के द्वारा दिए गाइडलाइन को शत-प्रतिशत पालन करने को कहा। साथ ही एक दूसरे को समझाने का प्रयास करें तभी हम लोग कोरोना से जीत पाएंगे जब हम लोग सूझबूझ का परिचय देंगे और सरकार के गाइडलाइन का पालन करेंगे।
अलग राज्यों में एवं महानगरों से जो भी व्यक्ति आते हैं वे कम से कम 8 से 10 दिनों तक होम आईसोलेशन में रह कर अपनों के साथ साथ घर परिवार ढोला मोहल्ला समेत गांव एवं क्षेत्र को सुरक्षित रखें।

