WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगड़ा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान शनिवार सुबह आईईडी ब्लास्ट होने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सर्च ऑपरेशन में रेंगड़ा एवं बरकेला क्षेत्र से नक्सलियों को घेरने को लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान नक्सलियों के द्वारा बिछाए गए आईईडी ब्लास्ट में कोबरा के एक जवान के पैर में स्प्लिंटर लग लई, जिससे एक जवान घायल हो गया है, घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रांची भेजा जा रहा है। नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

