Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 03:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जींस पहनने से मना किया तो कर दी पति की हत्या
झारखंड

जींस पहनने से मना किया तो कर दी पति की हत्या

July 17, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

जामताड़ा। जामताड़ा थाना क्षेत्र के जोड़भीठा गांव के आंदोलन टुडू पर उसकी पत्नी पुष्पा हेम्ब्रम ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। दरअसल पति आंदोलन टुडू द्वारा अपनी पत्नी को जींस पहनने से मना करने पर इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना में आंदोलन टुडू बुरी तरह से जख्मी हो गया था, जिसे इलाज के लिए धनबाद ले जाया गया था। शनिवार देर रात को उसकी माैत हो गई।

मृतक के पिता कणेश्वर टुडू ने बताया कि उसके बेटे का विवाह तीन माह पूर्व जामताड़ा जिले की गोपालपुर पंचायत अंतर्गत ढूधकेबड़ा गांव के जनेश्वर हेंब्रम की बेटी पुष्पा हेंब्रम से हुई थी। 12 जुलाई की रात करीब 9:00 बजे दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस शुरू होने के बाद दोनों कमरे से बाहर आ गए। बाहर आने के बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच झगड़ा की वजह बेटे द्वारा अपनी पत्नी को जींस पहनने से मना करना था। इसी दौरान बहू ने बेटे पर चाकू से वार कर दिया और वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। स्थिति गंभीर होने पर उसे धनबाद पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।
रविवार को आंदोलन टुडू का शव गांव में पहुंचते ही पंचायत के मुखिया पति परेश हेंब्रम, पंचायत समिति सदस्य कृष्णा बाउरी, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सुनील कुमार हांसदा सहित जामताड़ा पुलिस गांव पहुंची और पीड़ित परिवार से जानकारी ली। इस दौरान मृतक के पिता ने पुलिस के समक्ष दिए बयान में बताया कि मारपीट के दौरान बहू ने धारदार हथियार से उसके बेटे पर हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थाना प्रभारी अब्दुल रहमान ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। मृतक के परिजन ने अब तक लिखित शिकायत नहीं की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमार्गरेट अल्वा होंगी विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार
Next Article भारत सरकार के अपर सचिव ने राष्ट्रपति चुनाव से संबंधित तैयारियों का लिया जायजा

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने किया रबी महाअभियान का आगाज, पटना से रवाना किये 40 रथ

October 15, 2026
Headlines

भागलपुर-कटिहार रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, सीएम सम्राट ने केंद्र का जताया आभार

October 15, 2026
Headlines

नालंदा में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर दागी गोलियां, सिपाही की गई जान

October 15, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने किया रबी महाअभियान का आगाज, पटना से रवाना किये 40 रथ

October 15, 2026

भागलपुर-कटिहार रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, सीएम सम्राट ने केंद्र का जताया आभार

October 15, 2026

नालंदा में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर दागी गोलियां, सिपाही की गई जान

October 15, 2026

हाथों में खनकती डांडिया स्टिक और चेहरे पर भक्ति का तेज, पाकुड़ में सजी गरबा की महफिल

October 15, 2026

झारखंड में कल हटेगी बालू पर लगी NGT की रोक, सिर्फ 14 घाटों से होगा उठाव

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.