Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 05:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अपने आधार में सुधार कराना है तो डाकघर रविवार को भी करेगा आपका स्वागत
झारखंड

अपने आधार में सुधार कराना है तो डाकघर रविवार को भी करेगा आपका स्वागत

February 20, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रामगढ़। आधार कार्ड में कोई भी गड़बड़ी है, तो आपका काम नहीं होगा। कामकाजी लोगों को अपने आधार कार्ड में सुधार कराने के लिए कई बार छुट्टियां भी लेनी पड़ती हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। डाकघर रविवार को भी लोगों का स्वागत करेगा। वहां लोग अपना आधार कार्ड में सुधार के लिए फॉर्म भी जमा करा सकते हैं। साथ ही उनका काम भी होगा। शनिवार को रामगढ़ पहुंचे हजारीबाग प्रमंडल के डाक अधीक्षक एस के मिश्रा ने बताया कि डाक विभाग अपने ग्राहकों को नित्य नई सेवा देने के लिए कृत संकल्पित है। यह अपने ग्राहकों को विभिन्न प्रकार की सेवाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचा रही हैं। इन्हीं सेवाओं में आधार एक महत्वपूर्ण सेवा है। आधार कार्ड पर आजकल निर्भरता काफी बढ़ गई है। आधार कार्ड को बैंक अकाउंट, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर आदि से लिंक करवाना अनिवार्य हो गया है।
इसके साथ ही आधार में दी गई जानकारी का इन दस्तावेजों में दी गई जानकारी से मेल खाना भी जरूरी है। यदि आपकी जानकारी आधार की जानकारी से मेल नहीं खाती, तो उसे लिंक करवाना संभव नहीं है। ऐसे में लोगों को नाम, पता, मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां आधार में बदलवाने के लिये डाकघर के आधार इनरोलमेंट एवं अपडेशन केंद्र में यह सुविधा प्रदान की गई है। एस के मिश्रा ने बताया कि आधार केंद्र पर लोगों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए हजारीबाग प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले झुमरी तिलैया मुख्य डाकघर, चतरा मुख्य डाकघर, रामगढ़ प्रधान डाकघर एवं हजारीबाग प्रधान डाकघर के आधार इनरोलमेंट एवं अपडेशन केंद्र को रविवार के दिन भी खुला रखने का निर्णय लिया गया है

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleईसीएल मुग्मा एरिया के अभियंता घूस लेते गिरफ्तार
Next Article मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 24 घंटे में इन इलाकों में मुसीबत बनेगी बारिश

Related Posts

Headlines

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026
झारखंड

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026
Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.