Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 05:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारत बंद को लेकर खूँटी जिले में धारा 144 लागू
झारखंड

भारत बंद को लेकर खूँटी जिले में धारा 144 लागू

September 27, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

खूँटी (स्वदेश टुडे)। संयुक्त किसान संगठनों द्वारा भारत बंद का विभिन्न दलों/संगठनों द्वारा भी समर्थन किया गया है। बंद के दौरान समर्थकों द्वारा यातायात व्यवस्था बाधित करने के साथ-साथ सरकारी/ गैर सरकारी कार्यालयों, दुकानों/ प्रतिष्ठानों, विद्यालयों/ महाविद्यालयों, पेट्रोल/ डीजल पंपों, रेल लाइनों, वाहनों आदि को क्षति पहुंचाने और इससे लोग परिशांति भंग होने एवं विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की आशंका है। ऐसी स्थिति से निपटने तथा विधि- व्यवस्था की आकस्मिकता को देखते हुए एवं झारखंड सरकार द्वारा निर्गत आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से अनुमण्डल दंडाधिकारी सैयद रियाज अहमद द्वारा पूरे खूंटी अनुमंडल क्षेत्रान्तर्गत में दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत आदेश जारी किया गया है। अनुमंडल क्षेत्रान्तर्गत में निषेधाज्ञा जारी की गई है। यह निषेधाज्ञा दिनांक 27.09.2021 के प्रातः 5:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक निम्नांकित बिंदुओं पर लागू रहेगा।  

इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर 05 व्यक्तियों से अधिक का एक जगह एकत्र होना या समूह बनाना प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का हरवे- हथियार जैसे लाठी, डंडा, भाला, गड़ासा, तीर-धनुष आदि लेकर निकलना है चलना प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का बैठक, जुलूस, रैली, किसी मांग को लेकर आम रास्ता अवरुद्ध करने, धरना प्रदर्शन, आम सभा आयोजित करने ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना वर्जित रहेगा। किसी प्रकार का अग्नेशास्त्र, अस्त्र-शस्त्र, विस्फोटक पदार्थ लेकर चलना या निकलना प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान बिना मास्क/ फेस कवर से किसी भी व्यक्ति को सरकारी/गैर सरकारी कार्यालय/धार्मिक स्थल/ पूजा स्थल/ रेलवे स्टेशन/एयरपोर्ट/बस/ टैक्सी/ऑटो रिक्शा या किसी अन्य सार्वजनिक स्थानों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के क्रम में सार्वजनिक स्थानों पर जाने की स्थिति में सामाजिक दूरी के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा।

साथ ही, कोरोना वायरस संक्रमण की महामारी की रोकथाम व बचाव हेतु राज्य सरकार द्वारा खुले अथवा हॉल में 100 व्यक्ति से अधिक लोगों के जमा होने तथा किसी भी प्रकार का रैली/जुलूस का आयोजन करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को सौंपा ज्ञापन
Next Article सोमवार का राशिफल: जानें आज आपकी राशि कितना देगी आपका साथ

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.