Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 11:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में बेकाबू होते कोरोना मामले पर छठ तक के लिए जारी हुई विशेष गाइड्लाइन
झारखंड

झारखंड में बेकाबू होते कोरोना मामले पर छठ तक के लिए जारी हुई विशेष गाइड्लाइन

October 25, 20212 Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। Jharkhand corona: झारखंड में त्योहारों के दौरान कोविड के दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर उपायुक्त छवि रंजन ने जिला कोविड टास्क फोर्स की बैठक ली। बैठक में बताया गया कि कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए एक ओर जहां जिला प्रशासन कोविड-19 दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर और सख्ती बरतेगा, वहीं दूसरी ओर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर विशेष सतर्कता बरती जायेगी।

वर्चुअल रूप से आयोजित बैठक में सभी कोषांगों के वरीय प्रभारी, सिविल सर्जन, प्रखंड विकास विकास पदाधिकारी, इंसीडेंट कमांडर, एमओआईसीए एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी जुड़े थे।

Advertisement

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर जांच के दौरान अगर कोई यात्री संक्रमित पाया जाता है तो वो किसी भी हाल में ट्रेसलेश नहीं होना चाहिए। संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि एंबुलेंस तैयार रखें और मरीज को स्कॉट करते हुए कोविड अस्पताल में भर्ती कराना सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त ने सैंपल देने वाले यात्रियों के मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन के लिए हर जांच टीम में एक कर्मी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

तेजस्वी यादव ने चुनाव को लेकर खोला पिटारा, युवाओं के लिए किया बड़ा ऐलान

धनतेरस से पहले सस्ता सोना खरीदने का धमाकेदार मौका, तेजी से बढ़ने वाले है दाम

इस कंपनी ने किया दावा अब ‘अमर’ रहेगा इंसान, बस खर्च करने होंगे इतने पैसे

10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट युवाओं के लिए नौकरी का मौका, निकली बंपर वैकेंसी

पारा शिक्षकों के सब्र का बांध टूटा, तैयार की आंदोलन की रूपरेखा

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान पॉजिटिव पाया गया एक भी यात्री छूट जाता है तो इंसीडेंट कमांडर सस्पेंड होंगे। उन्होंने कहा कि तीनों शिफ्ट में इंसीडेंट कमांडर रेलवे स्टेशन पर रहे और पॉजिटिव पाये गये यात्री को स्कॉट कर कोविड अस्पताल में एडमिट करे। उपायुक्त ने कहा कि कोई भी मरीज होम आइसोलेशन में न रहे इसे सुनिश्चित करें। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर जांच के दौरान उपायुक्त ने फोर्स की आवश्यकता होने पर वरीय पुलिस अधीक्षक से समन्वय स्थापित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।

उपायुक्त ने कहा कि अभी से लेकर छठ पूजा तक विशेष सतर्कता बरतें। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर पर्याप्त मात्रा में मजिस्ट्रेट की तैनाती करें। त्योहार के दौरान दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों से आयेंगे, उन्होंने बिहार, महाराष्ट्र, नई दिल्ली आदि जगहों से आने वाली ट्रेनों के दौरान पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एसडीओ और एडीएम को आवश्यक निर्देश दिये। उपायुक्त ने जिला में पॉजिटिव पाये जाने वाले मरीजों की प्रतिदिन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कितने मरीज किस जगह से मिले, इसकी जानकारी रिपोर्ट में दें।

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए उपायुक्त ने सदर अस्पताल और रिसालदार सीएचसी में व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली। सिविल सर्जन ने बताया कि सदर अस्पताल और रिसालदार सीएचसी दोनों फंक्शनल हैं। उपायुक्त ने कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित न हो इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी पाइपलाइन और प्वाइंट चेक कर लें।

उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि रांची में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर इंफोर्समेंट टीम सख्ती बरतेगी। उन्होंने इसके लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन प्रतिष्ठानों-दुकानों में दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा, उनपर कार्रवाई करें।

बैठक के दौरान वैक्सीनेशन की सेकेंड डोज के लिए छूटे लोगों के लिए डोर टू डोर सर्वे कार्य की भी समीक्षा की गयी। उपायुक्त ने कहा कि शत-प्रतिशत सर्वे का कार्य पूरा करें और निर्धारित फॉर्मेट में प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराए कि कितने लोगों को पर्ची बांटी गयी।

आने वाले दिनों में मोरहाबादी मैदान में रोज सुबह मॉर्निंग वाक के लिए आने वाले लोगों के लिए वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। सुबह 6 से 10 बजे तक लोग कैंप में टीका ले पायेंगे। उपायुक्त ने इसकी तैयारी को लेकर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजस्टिस सुभाष चंद्र मंगलवार को लेंगे झारखंड हाईकोर्ट के 20वें न्यायाधीश की शपथ
Next Article मनीषा कुंडू: गोल्ड मेडल जीतने वाली झारखंड की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Related Posts

Headlines

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026
Headlines

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026
झारखंड

झारखंड में रूबेला की दस्तक, यहां मिला पहला मरीज

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026

दर्द की दवा समझकर बार-बार न लें पेनकिलर, किडनी को लेकर CDSCO ने दी चेतावनी

September 22, 2026

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026

झारखंड में रूबेला की दस्तक, यहां मिला पहला मरीज

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.