Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 09:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में ठंड का प्रचंड प्रहार : रांची समेत कई जिलों में शीतलहर
झारखंड

झारखंड में ठंड का प्रचंड प्रहार : रांची समेत कई जिलों में शीतलहर

January 11, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड में इस साल की सर्दी ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खासकर मैक्लुस्कीगंज में लगातार एक सप्ताह से तापमान शून्य डिग्री के करीब बना हुआ है। शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सर्दी का अब तक का सबसे ठंडा दिन है। रात में ओस की मोटी परत जमकर बर्फ जैसी नजर आई। खेत-खलिहान, छतें, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां और घास की पत्तियां सफेद चादर में लिपटी दिखीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नजारा उन्हें शिमला और मनाली की याद दिला रहा है।

जनजीवन पर ठंड का असर

भीषण ठंड का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ा है। सुबह घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग अलाव और हीटर के सहारे ठंड से बचते दिखे। ठंडी हवा शरीर को चीरती हुई महसूस हो रही है। रांची और खूंटी में भी ठंड ने जनजीवन प्रभावित किया। खूंटी में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रांची में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 6.4 और 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह-शाम घना कोहरा और कनकनी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है।

Advertisement Advertisement

मौसम विभाग ने बताया कारण

मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष प्री-मानसून के बाद समय पर मानसून सक्रिय रहा, जिससे वातावरण में नमी बनी रही। वहीं, बंगाल की खाड़ी में पांच बार से अधिक ला-नीना सक्रिय होने के कारण ठंड और तेज हो गई। इसका असर मार्च के पहले सप्ताह तक रह सकता है।

अगले दिन थोड़ी राहत, फिर ठिठुरन बढ़ेगी

राज्य का मौसम पिछले 24 घंटे शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, 11 और 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि 13, 14 और 15 जनवरी को तापमान फिर 2-3 डिग्री गिरने की संभावना है।

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, गुमला और बोकारो समेत मध्य झारखंड के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। जनवरी के मध्य में मैक्लुस्कीगंज का बर्फीला दृश्य यह साफ संकेत दे रहा है कि इस बार झारखंड में सर्दी लंबी और तीखी रहने वाली है।

इसे भी पढ़ें : ज्वेलरी शॉप लूटकांड के चार संदेही पुलिस की गिरफ्त में, दो अब भी फरार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 11 जनवरी 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article गजनी-औरंगजेब सब हुए दफन, पर सोमनाथ वहीं का वहीं खड़ा : पीएम मोदी

Related Posts

झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026

10 साल से नहीं हुई संतान, तो बेवा पड़ोसन को दे दी खौफनाक मौ’त

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.