WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची| देश में कोरोना के बढ़ते मामलों से हंगामा मचा हुआ है वही रांची के विधानसभा में बजट सत्र के दौरान रांची के एक विधायक ने स्पीकर से बिना मास्क के प्रवेश करने वाले विधायकों पर जुर्माना या कार्यवाही करने की मांग की है| रांची के विधायक का कहना है कि जब आम लोगों से मास्क ना लगाने को 500 रुपये जुर्माना लिया जा रहा है तो फिर सदन में बिना मास्क के आने वाले विधायकों पर भी जुर्माना लगाया जाना चाहिए|
इस बात पर सदीय कार्य मंत्री आलमगीर ने सदन में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकालने और कौन-कौन से विधायक मास्क लगाकर नहीं आते इस बात की जांच करके उनपर जुर्माना लगाने को कहा| इसके बाद स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने सभी विधायकों को सोमवार से बजट सत्र खत्म होने तक मास्क पहनकर आने को कहा|

