Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 21 October, 2026 • 02:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » Jharkhand: कांग्रेस के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की होगी जल्द घर वापसी
झारखंड

Jharkhand: कांग्रेस के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की होगी जल्द घर वापसी

January 28, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। झारखंड कांग्रेस के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की जल्द ही पार्टी में घर वापसी होगी। इसे लेकर कांग्रेस आलाकमान और प्रदेश कांग्रेस में बातचीत चल रही है। बताया जाता है कि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू और सुखदेव भगत की घर वापसी को लेकर बातचीत चल रही है। संभावना जतायी जा रही है कि एक दो दिन के अंदर कांग्रेस भवन में आयोजित मिलन समारोह में दोनों फिर से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

बताया जाता है कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर इन दिनों नई दिल्ली में हैं। शनिवार को वह नवनियुक्त मनोनीत प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पाण्डेय के साथ रांची लौटेंगे। इधर बताया जाता है कि कांग्रेस के आलाकमान के बुलावे पर सुखदेव भगत और प्रदीप बलमुचू दिल्ली गये हुए हैं। वह वहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़ने के बाद माना जा रहा है कि सुखदेव भगत और प्रदीप बलमुचू जल्द ही घर वापसी करेंगे। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम को सुखदेव भगत और प्रदीप बलमुचू कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी की सहमति के बाद वह पार्टी में शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के ठीक पहले सुखदेव भगत ने भाजपा का दामन थाम लिया था। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। वहीं दूसरी ओर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू ने कांग्रेस छोड़ आजसू का दामन थामा था। घाटशिला से टिकट नहीं मिलने से वे नाराज चल रहे थे। विधानसभा चुनाव के समय सुखदेव भगत जहां भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े थे। वहीं प्रदीप बलमुचु आजसू के टिकट पर मैदान में उतरे थे। लेकिन दोनों की हार हुई थी। सुखदेव भगत की कांग्रेस में वापसी से झारखंड कांग्रेस के लिए काफी राहत की खबर होगी। क्योंकि पार्टी हित दिल्ली बैठने वाले कई दिग्गज नेता सुखदेव भगत के करीबी माने जाते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमेकॉन में मना 73वां गणतंत्र दिवस
Next Article झारखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी, जानें कब तक मिलेगी ठंड से राहत

Related Posts

Headlines

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026
Headlines

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.