Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 26 October, 2026 • 11:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विकास के रास्ते पर झारखंड तेजी से आगे बढ़ेगा : हेमंत सोरेन
झारखंड

विकास के रास्ते पर झारखंड तेजी से आगे बढ़ेगा : हेमंत सोरेन

September 15, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

दुमका। सरकार की सोच और नीयत सही है इसलिए कोई भी काम असंभव नहीं है. हम नए सिरे से नए झारखंड के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. इस दिशा में झारखंड के प्रतीक चिन्ह में बदलाव एक शुरूआत है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दुमका राजभवन में प्रबुद्ध नागरिकों के साथ संवाद के दौरान कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने तय कर लिया है कि किस दिशा में आगे बढ़ना है. इसके लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है.

आपके सहयोग से नेतृत्व करने का जिम्मा मिला है

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके सहयोग से मुझे राज्य का नेतृत्व करने का जिम्मा मिला है. मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, उसमें राज्य पहले आता है और पार्टी बाद में.  मैंने ठान रखा है कि झारखंड को सुखी-संपन्न और खुशहाल राज्य बनाने के लिए जो भी कदम उठाने होंगे, उसे जरूर पूरा करूंगा.  उन्होंने प्रबुद्ध नागरिकों से आग्रह किया कि वे उन्हें मुख्यमंत्री के रुप में ना देखें. बड़े भाई, छोटे भाई या हेमन्त बाबू अथवा अपने व हमारे संबंधों के लिहाज से संबोधित करें.

झारखंड ने कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में मिसाल पेश की

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों के साथ झारखंड ने जिस तरह कोरोना संक्रमण को रोकने, बचाव और इलाज को लेकर हमारे सरकारी तंत्र ने प्रबंधन किया, वह पूरे देश के लिए एक मिसाल है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट से निपटने के लिए हमारी सरकार ने जो प्रयास किए, उसी का नतीजा है कि दुमका, हजारीबाग और पलामू मेडिकल कॉलेज में हाईटेक लैब स्थापित हो सका. पहले जिस जांच के लिए इस इलाके के लोगों को रांची या कोलकाता जाना पड़ता था, उनकी जांच यहीं हो रही है. इसके अलावा कोरोना संक्रमितों के लिए सभी पंचायतों में आक्सीमीटर और आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था के निर्देश दे  दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जाएगा, ताकि गरीबों को इलाज के लिए आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़े.

रोजगार उपलब्ध कराने के लिए तेजी से हो रहा काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है. मनरेगा में तीन नई योजनाएं शुरू की गई, वहीं शहरों में भी रोजगार सृजन की योजनाएं लागू की जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राज्य का हर नागरिक अपने पैरों पर खड़ा हो, इसी का प्रयास सरकार कर रही है. इसके साथ खनिज संसाधनों पर सेस लगाने का काम सरकार ने  किया है, ताकि सरकार के राजस्व में इजाफा हो और इसका इस्तेमाल राज्य के विकास और लोगों के कल्याण में किया जा सके.

मौके पर विधायक स्टीफन मरांडी, विधायक नलिन सोरेन, बसंत सोरेन, विजय कुमार सिंह, डीआईजी, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक औऱ अन्य पदाधिकारियों के अलावा चिकित्सक, शिक्षक, व्यवसायी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबड़ी खबर: पति- पत्नी सहित 4 लोगों की पीट पीटकर हत्या
Next Article चेक करते रहें EPF खाता, सरकार डालने वाली है पैसा

Related Posts

झारखंड

नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, पुराना धंधेबाज माल के साथ धराया

October 26, 2026
Headlines

खतियान में मुंडा की जगह लिख दिया ‘स्वासी’, सीएम हेमंत बोले- जल्द होगा सुधार

October 26, 2026
झारखंड

पीएम के दिवंगत पिता पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की विकृत मानसिकता : डॉ प्रदीप वर्मा

October 26, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नशा मुक्त बिहार से लेकर महापर्व तक… CS ने तमाम DM को दिये सख्त निर्देश

October 26, 2026

बिहार में राशन वितरण पर नजर रखेगा फ्लाइंग स्क्वॉड, मंत्री अशोक क्या दे गये निर्देश… जानें

October 26, 2026

‘खेत बचाओ अभियान’ का आगाज, कृषि मंत्री बोले- नकली खाद-बीज बेचने वालों पर होगा एक्शन

October 26, 2026

नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, पुराना धंधेबाज माल के साथ धराया

October 26, 2026

खतियान में मुंडा की जगह लिख दिया ‘स्वासी’, सीएम हेमंत बोले- जल्द होगा सुधार

October 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.