Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 04:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कलयुग की दोस्ती : दोस्तों से बोला काम में बनाएंगे तुम्हें पार्टनर और लूट लिए 47 लाख रुपये
Headlines

कलयुग की दोस्ती : दोस्तों से बोला काम में बनाएंगे तुम्हें पार्टनर और लूट लिए 47 लाख रुपये

May 22, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कोडरमा।  तिलैया थाना क्षेत्र के अड्डी बंगला वार्ड संख्या 14, भालोटिया मोहल्ला निवासी दो युवकों पर उसके 15 दोस्तों ने 47 लाख 5 हज़ार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए तिलैया थाना प्रभारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। अड्डी बंगला रोड निवासी आवेदनकर्ता अमित कुमार जायसवाल ने बताया कि भालोटिया मोहल्ला निवासी उनका दोस्त आशीष शर्मा एवं चंदन शर्मा बिग बाजार के सामने गणेश मार्केट में स्काई वर्ल्ड के नाम से कंप्यूटर इंस्टिट्यूट चलाते हैं।

दोनों ने उन्हें बताया कि उनको प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत काम मिल रहा है, जिसके लिए कंप्यूटर समेत अन्य उपकरण खरीदने के लिए तीन लाख 50 हज़ार रुपयों की आवश्यकता है। इसे 6 माह के अंदर वापस कर दिया जाएगा और यदि निर्धारित समय अवधि के दौरान रुपया वापस नहीं कर पाया तो खाता संख्या 1220 प्लॉट संख्या 6791 अड्डी बांग्ला स्थित अपना जमीन और घर तुम्हारे नाम से केवाला कर देंगे।

auto

इस आश्वासन के बाद अमित जायसवाल ने उन्हें तीन लाख 50 हज़ार रुपये इंतजाम करके दे दिया। इसके अलावा दोनों लोगों के द्वारा उनके दुकान से दो लाख 50 हज़ार के कंप्यूटर समेत अन्य सामान उधार लिया गया। पैसे वापस करने के लिए लिया गया समय जब समाप्त हो गया तो अमित जायसवाल के द्वारा रुपए की मांग की गई। इस पर दोनों ने कहा कि 19 मई की शाम 7 बजे मेरे घर आकर अपना रुपया ले जाना। इसके बाद जब अमित 19 मई की शाम उनके घर पहुंचा तो घर पर कोई नहीं था। घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लटक रहा था। जबकि घर के बाहर उनके जान पहचान के ही चार पांच लोग और खड़े थे। उन लोगों ने बताया कि आशीष शर्मा एवं चंदन शर्मा ने उनसे भी लाखों रुपए लिए हैं और आज शाम हमें भी घर पर रुपए लेने के लिए बुलाया था।

इसके बाद जब उन लोगों ने अपने दोस्तों से पता लगाया तो पता चला कि आशीष शर्मा एवं चंदन शर्मा ने मिलकर चेक और एग्रीमेंट के माध्यम से 15 लोगों से पूंजी लगाने के नाम पर रुपया कर्ज लिया है और सभी को एक ही आश्वासन दिया है कि रुपया नहीं लौटा पाए तो उक्त खाता, प्लॉट संख्या के जमीन और घर का केवाला आपके नाम कर दिया जाएगा।

तिलैया पुलिस को दिए गए आवेदन में अमित जायसवाल ने कुल 6 लाख रुपये, वली रजा ने एक लाख 50 हजार, सोनू साव ने 7 लाख 75 हजार, सुमित कुमार सिंह ने एक लाख 95 हज़ार, विशाल ने 4 लाख 55 हजार, दीपक सिंह ने 4 लाख 70 हज़ार, मनोहर साव ने पांच लाख, उपेंद्र कुमार ने चार लाख, श्याम सिंह ने एक लाख 25 हज़ार, दीपक दास ने दो लाख, रंजीत यादव ने 90 हजार, चंदन सिंह एक लाख, राहुल सिंह ने एक लाख, पंकज कुमार ने 4 लाख 65 हजार एवं रवि यादव ने 80 हजार रुपए ठगने का आरोप लगाया है। उपरोक्त लोगों ने बताया कि 19 मई की शाम जब आशीष शर्मा एवं चंदन अपने घर पर नहीं मिले तो 21 मई की सुबह एक बार फिर से सभी उसके घर पहुंचे और अगल-बगल के लोगों से जानकारी ली तो पड़ोसियों से भी दोनों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली।

ठगी की शिकायत पुलिस से करने के बाद शनिवार को तिलैया थाना प्रभारी ने अभियुक्त के घर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन इन्हें भी अभियुक्तों के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। दोनों आरोपियों के मोबाइल भी बंद हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअगर आपने लगाई है ये वैक्सीन तो नहीं कर सकते है विदेश यात्रा, जाने क्यों लगाए गए ये नियम
Next Article रात के अंधेरे में चोरी करते थे दूध, पुलिस के द्वारा 5 आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.