Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 11:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कर्नाटक ने गद्दारों को सबक सिखा दिया, अब झारखंड की बारी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
झारखंड

कर्नाटक ने गद्दारों को सबक सिखा दिया, अब झारखंड की बारी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

December 9, 2019No Comments7 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

-जम्मू-कश्मीर में भारतीय संविधान लागू, एक देश एक विधान

-रामजन्मभूमि विवाद को कांग्रेस ने लंबे समय तक लटकाये रखा

-झारखंड पुकारा भाजपा दोबारा के जमकर लगे नारे

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने गद्दारों को बड़ी सजा दी है। उन्‍होंने चोरी-छिपे पिछले दरवाजे से सरकार बनाने वालों को सबक सिखाया है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन का कभी पालन नहीं करती। ये भ्रष्‍टाचार के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। झारखंड की जनता अपने भविष्‍य के लिए कर्नाटक के परिणामों को याद रखे। उठापटक की राजनीति करने वालों के लिए यह संदेश है कि यहां भी कांग्रेस और उसके सहयोगियों को हराइए।

प्रधानमंत्री सोमवार को हजारीबाग के बरही में रसोइधमना मैदान में भाजपा उम्मीदवार मनोज यादव के पक्ष में चुनावी सभा को सबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। अमेरिका, कनाडा, लंदन, आस्ट्रेलिया हर जगह हिंदुस्तान की जय-जयकार है। इसका क्या कारण है। भीड़ की ओर से मोदी-मोदी के जवाब पर कहा कि यह आपका जवाब गलत है। यह आपके कारण होता है। आपने हिंदुस्तान में स्थिर और पूर्ण बहुमत की सरकार दी। इसके कारण ही विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। लोकसभा चुनाव में तमाम कयासों को पीछे छोड़ते हुए झारखंड में आपने 14 में से 12 सीटें दी।

एक देश एक विधान

मोदी ने अपने संबोधन की शुरआत भारत माता की जय। मां छिन्मस्तिका का नमन। सबको जोहार, सबको प्रणाम के साथ की। उन्होंने कहा कि इस धरती ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आपातकाल तक महान नायकों को करीब से देखा। झारखंड ने देश को बाबू राम नारायण सिंह जैसा सेनानी दिया। एक देश एक विधान के लिए समर्पित होकर उन्होंने काम किया।

रामजन्भूमि मामले को कांग्रेस ने लंबे समय तक लटकाये रखा

प्रधानमंत्री ने कहा कि रांची के जय-जयकार के लिए जरूरी है कि आप झारखंड में स्थिर सरकार बनाएं। आप तय करें कि झारखंड को बर्बाद-तबाह नहीं होने देंगे। साथियों ये कांग्रेसी हैं जो रामजन्भूमि विवाद को अपने वोट बैंक पॉलिटिक्स के लिए लंबे समय तक लटकाए रखा। उन्होंने कहा कि आपके प्यार के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं। आजादी के समय से ही अलग झारखंड की मांग चल रही थी, लेकिन दशकों तक कांग्रेस ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते इसे लटकाए रखा। झारखंड का जन्म तब हुआ जब दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनी।

जम्मू- कश्मीर में भारतीय संविधान पूरी तरह लागू

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज जम्मू कश्मीर में भारतीय संविधान पूरी तरह लागू हो गया है। कांग्रेस ने अपने छलकपट से हजारीबाग के सपूत बाबू रामनारायण सिंह को बहुत तकलीफें दी। तब उन्होंने करीब सत्तर साल पहले कहा था कि कांग्रेस दलदल को जन्म देने वाली है। जिसे आज हम अपनी आंखों से देख रहे हैं। मैं देख रहा हूं जितने लोग सभा में हैं, उतने अभी चलकर आ रहे हैं। यह जनसागर झारखंड का मिजाज बता रहा है। लोगों के दिल में विकास के प्रति कितना विश्वास है, उसका पता चल रहा है। अबतक झारखंड की हर सभा पहले की सभाओं के रिकॉर्ड तोड़ रही है। आप सबने खड़े होकर जो सम्मान दिया, इसके लिए आपका हृदय से आभारी हूं। साथियों देश राजनीतिक स्थिरता को लेकर क्या सोच रहा है, भाजपा पर जितना विश्वास आप लोगों का है, इसका उदाहरण आज ही देश के सामने आया।

कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना से लेकर रांची तक बढ़ रहा रेल नेटवर्क

मोदी ने कहा कि कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना से लेकर रांची तक हम रेल नेटवर्क बढ़ा रहे हैं। फ्रेट कोरिडोर पर भी हम तेजी से काम कर रहे हैं। कांग्रेस और उसके साथी यह सपने में भी नहीं कर सकते। पूरे देश में कमल के फूल में आपने जो ताकत दी हैए उससे हम आपको समृद्ध बनाने में जुटे हैं। अब तक 10 लाख गरीबों को पीएम आवास उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिनको अभी घर नहीं मिले हैं, वे मेरे शब्द याद रखें आजादी के 75 साल पूरे होने पर उन्हें भी पक्का घर मिल जाएगा। हम किसी को अधर में नहीं छोड़ेंगे। भाजपा जो संकल्प लेती है, उसे पूरा करने के लिए जान लगा देती है। दिल्ली और रांची में एक सोच की सरकार होने से हम विकास योजनाएं आपके घर तक आसानी से पहुंचा पाते हैं।

बिजली, स्वास्‍‍थ्य, शौचालय से लेकर गर्भवती महिलाओं तक की फिक्र हैं हमें

मोदी ने कहा कि झारखंड में अब तक की सरकारों ने हमेशा इसे चारागाह समझा है, जो पैसा दिल्ली से आता था, उसे भी गरीबों तक नहीं पहुंचने देते थे। हमने आकांक्षी जिलों की चिंता करते हुए यहां के लोगों में विकास की ललक पैदा की। साथियों हमने इन जिलों में बेहतरीन अफसर तैनात किए। आपकी छोटी-छोटी दिक्कतों की चिंता हम कर रहे हैं। बिजली, स्वास्‍‍थ्य , शौचालय से लेकर गर्भवती महिलाओं तक की फिक्र हमें है।

पांच साल में आदिवासियों को 60 हजार पट्टे दिए

मोदी ने कहा कि आजादी के इतने साल बाद तक झारखंड में सिर्फ 19 हजार पट्टे आदिवासियों को मिले थे। हमने पांच साल में ही 60 हजार पट्टे दिए। चुनाव में कमल पर बटन दबाकर इन विरोधियों को जवाब देना है। कांग्रेस लूट सको,उतना लूटो। खुद लूटो और को भी लूटने दो। अगर मौका नहीं मिला तो लटकाओ की नीति पर काम करती है। यह चुनाव कांग्रेस और उनके सहयोगियों को बताने का समय है कि उनके दिन अब लद गए हैं।

सामान्य वर्ग के गरीबों को भी दस फीसदी आरक्षण

मोदी ने कहा कि हमने सामान्य वर्ग के गरीबों को भी दस फीसद आरक्षण का लाभ दिया। भाजपा की सरकार दिल्ली में हो या रांची में वो आपकी फिक्र करती है। सामान्य लोगों की मुश्किलें कम हो, इसके लिए हम दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन कांग्रेस, झामुमो, राजद का इतिहास विश्वासघात और भ्रष्टाचार का इतिहास है।

झारखंड पुकारा भाजपा दोबारा के लगे नारे

मोदी ने झारखंड पुकारा भाजपा दोबारा के नारे लगवाकर अपना संबोधन समाप्त किया। उन्होंने भारत माता के जयकारे लगाकर सभा में मौजूद लोगों से कहा कि यहां झूमरी तिलैया भी है, बरकट्ठा भी है। जंगल भी है, झरने भी हैं। हम झारखंड को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। बस आप सब एकबार हाथ उठाकर संकल्प लें कि कमल के फूल पर बटन दबाकर एक बार फिर झारखंड में भाजपा की सरकार बनाएंगे। मतदान के दिन भारी संख्या में लोगों को घरों से निकालें और उनसे भाजपा को वोट देने का कहें।

लूट और आंतक को समाप्त किया: रघुवर दास

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास के बहुत से काम हुए है। 30 लाख घरों में बिजली पहुंचाया गया है। लूट और आंतक को समाप्त किया गया है। कृषि विकास दर में 14.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार को पूरी तरह से समाप्त किया है। भाजपा ने राज्य में जल,जंगल,जमीन की चिंता की है। गरीबी को समाप्तक करने का हमने संकल्प लिया है। इसमें एक-एक आदमी ने अपना योगदान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने झारखंड के विकास के लिए केंद्र का सारा खजाना खोल दिया है। जिस तरह हमने इन पांच साल में जनता की सेवा की है, हमें आगे भी सेवा का मौका दें। यहां पचास लाख रुपए की संपत्ति की रजिस्ट्री सिर्फ एक रुपए में महिलाओं के नाम पर होती है। मोदी सरकार ने पिछले पांच साल में तीन लाख करोड़ रुपए झारखंड के विकास के लिए दिया है। गरीबों के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। गरीब महिलाओं को सखी मंडल से संबल मिल रहा है। सरकार की विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमने उज्जवला के जरिये माताओं और बहनों का जीवन स्तरर उठाने की पूरी कोशिश की। दूर-दराज के इलाके में बिजली पहुंचाई। आयुष्मा‍न भारत योजना से गरीबों को पांच लाख तक का इलाज मुफ्त हो रहा है। जिनके पास घर नहीं है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास दे रहे हैं। भाजपा के नेतृत्व ने झारखंड में बेदाग सरकार दी। उग्रवाद आतंक का शासन हमने समाप्त किया। विकास की गति को आगे बढ़ाया। पांच साल की डबल इंजन सरकार ने पूरे राज्य में सड़कों का जाल बिछाया है।

मौके पर बरही उम्मीदवार मनोज यादव ने कहा कि झारखंड की भाजपा सरकार ने एक-एक गांव का कायापलट किया है। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के नारे पर मुहर लगाई है। दिल्ली से रांची तक प्रधानमंत्री और मुख्यनमंत्री ने मिलकर राज्य का सर्वांगीण विकास किया है। मौके पर सांसद अन्नपूर्णा देवी, जयंत सिन्हा, जेपी पटेल सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ यूरोप में न्यू इयर मनाएंगे राजकुमार राव
Next Article कर्नाटक उपचुनाव : भाजपा ने छह सीटें जीतीं, छह पर आगे, एक सीट कांग्रेस के खाते में

Related Posts

Headlines

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026
Headlines

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026
झारखंड

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.