WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी हजारीबाग के पत्रांक 31 दिनांक 12/1/2022 के आलोक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बरकट्ठा एवं झारखंड आवासीय विद्यालय चलकुशा में वर्ग छः में बच्चियों के नामांकन हेतु क्रमशः 50-50 सीटों के विरुद्ध आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं ।विदित हो कि दोनों विद्यालय का फॉर्म केजीबीभी बरकट्ठा के कार्यालय में दिनांक 10/2/2022 तक जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है ।

इस संबंध में केजीबीभी वार्डन मनीषा देवी ने बताया कि इच्छुक छात्राओं के अभिभावक विद्यालय के कार्यालय से अविलंब आवेदन प्राप्त कर निर्धारित तिथि तक जमा कर दें। नामांकन के लिए छात्राओं का चयन नियमानुसार किया जाएगा।

