WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो रांची के मेदांता अस्पताल से शनिवार देर शाम चेकअप के बाद अपने रांची स्थित आवास लौट आये हैं. परिजनों ने बताया कि वे बिल्कुल स्वस्थ हैं. सुबह वे अस्पताल गये थे, जहां चेकअप के बाद कई तरह की जांच होने के कारण उन्हें अस्पताल में शाम तक रूकना पड़ा था.
परिजनों की मानें, तो झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत नहीं बिगड़ी थी. वे पूर्व की तरह स्वस्थ हैं. उनकी तबीयत पहले से बहुत बेहतर है. मंत्रालय के अपने कार्यों का निष्पादन वे नियमित रूप से कर रहे हैं. बीच-बीच में उनका रूटीन चेकअप कराया जाता है.


