Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 9 October, 2026 • 04:58 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » छठ पर कैसा रहेगा मौसम, जानें!  
झारखंड

छठ पर कैसा रहेगा मौसम, जानें!  

October 29, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। राज्य के कई जिलों में पिछले एक हफ्ते से मौसम ने करवट ली है। रांची सहित अन्य जिलों में ठंड का प्रकोप अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सीतरंग साइक्लोन के आने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत अगले दो दिनों में रांची समेत अन्य जिलों का पारा गिरने की संभावना जताई गई है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि 30 और 31 अक्टूबर को पूरे झारखंड में अधिकतम तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। रांची में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री तक रहेगा। इससे साफ है कि छठ के दौरान लोगों को ठंड का एहसास होगा। तापमान में गिरावट के साथ ही सुबह में धुंध रहेगा। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा। मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

रांची सहित आसपास के जिलों में सुबह-शाम कनकनी शुरू हो गई है। रांची का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री पर पहुंच गया है जबकि अगले तीन दिन 29, 30 और 31 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान और गिरने के आसार हैं। अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के दौरान पारा न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री होने की संभावना है।

15 नवंबर के बाद कड़ाके की ठंड

अधिकतम तापमान में भी कुछ गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार, अगले दो दिन आसमान साफ रहेगा। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 31 अक्टूबर को सुबह में धूप रहेगी। 15 नवंबर के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleछठ का प्रसाद बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटा, 30 से ज्यादा घायल, सात पुलिसकर्मी भी झुलसे
Next Article सीएम हेमंत सोरेन ने दिया भगवान सूर्य को अर्घ्य

Related Posts

झारखंड

धान के खेत में मिला झामुमो नेता का सड़ा-गला शव, 30 सितंबर से थे लापता

October 8, 2026
Headlines

आंखों में आंसू, सीने में टीस… मां के पार्थिव शरीर के सामने फफक-फफक कर रोये सीएम हेमंत

October 8, 2026
Headlines

फुफेरा भाई बना दरिंदा, दोस्तों के साथ लूट ली विवाहिता की आबरू

October 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 09 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 9, 2026

धान के खेत में मिला झामुमो नेता का सड़ा-गला शव, 30 सितंबर से थे लापता

October 8, 2026

खेल के 470 धुरंधर अब बढ़ायेंगे यूपी पुलिस की ताकत, सीएम योगी बोले- रील्स छोड़ मैदान पकड़ो

October 8, 2026

यूपी में ₹7.55 लाख करोड़ का महा-निवेश, सीएम योगी बोले- तुरंत सुलझाएं इन्वेस्टर्स की परेशानी

October 8, 2026

रामविलास को याद कर भावुक हुए सीएम योगी, कहा- अब यूपी भी देगा बिहार जैसा मान

October 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.