Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 10 May, 2026 • 05:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जानें कौन हैं सत्यकाम आनंद
झारखंड

जानें कौन हैं सत्यकाम आनंद

January 9, 2021No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

हजारीबाग। फिल्म क्यू टर्न का पोस्टर लांच करने बॉलीवुड अभिनेता सत्यकाम आनंद शनिवार को हजारीबाग पहुंचे। आइए तफसील से जानते हैं कि आखिर कौन हैं सत्यकाम आनंद। दरअसल सत्यकाम आनंद बिहार के आरा जिला के रहने वाले हैं। छोटे से शहर से बॉलीवुड का सफर काफी स्ट्रगल वाला रहा है। सत्यकाम ने एक्टिंग की शुरुआत नुक्कड़ नाटकों से की थी। हिन्दी सिनेमा जगत में देश ही नहीं विदेशों में कामयाबी का झंडा गाड़ने वाले भोजपुर के छोरे सत्यकाम आनंद की पहचान बॉलीवुड में चर्चित फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में विधायक जेपी सिंह के रोल में बनी। इनका एक डॉयलॉग लोगों की जुबां पर रहता है – बेटा तुमसे ना हो पाएगा। बिहार के छोटे शहर आरा से है बॉलीवुड एक्टर सत्यकाम आनंद को फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में ‘जेपी सिंह’ के रूप में अपनी भूमिका के लिए पहचान मिली, जो रणधीर सिंह के बेटे थे. उन्होंने ‘द मेयटेप’, ‘डवान्डवा’, ‘लेट्स फ्लाई विद माय पेपर रॉकेट’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। सत्यकाम आनंद बिहार के आरा जिला के रहने वाले हैं। उनका परिवार शिक्षा में बहुत अधिक था लेकिन सत्यकाम आनंद अपनी पढ़ाई में बहुत मजबूत नहीं थे। 15 साल की उम्र में, पटना के एक शीर्ष कॉलेज (साइंस कॉलेज) में उनके लिए प्रवेश पाने के लिए, उन्होंने नाटक कोटे के माध्यम से प्रवेश पाने की कोशिश की। उन्हें कॉलेज में प्रवेश नहीं मिला, लेकिन अभिनेता बनने की उसकी राह उसी पल से शुरू हो गई. 19 साल की उम्र में, उन्होंने रंगमंच शुरू किया और लगभग सभी प्रमुख नाटक / थिएटर प्रतियोगिताओं में भाग लिया जो पूरे उत्तर भारत में आयोजित किए गए थे। वर्ष 1996 में उन्होंने अभिनय को अपना करियर बनाने के लिए पढ़ाई छोड़ दी और अरविंद गौड़ के साथ दिल्ली चले गए. दिल्ली में उन्होंने 2001 तक थिएटर किया। एक नाटक ‘समयात्रा’ में भाग लेते हुए उन्होंने पूरे भारत की यात्रा की ।
दिल्ली और गोवा के बीच की दूरी तय करना उनके लिए बहुत मुश्किल था और इसलिए वे मुंबई चले गए और वहाँ शादी कर ली. सत्यकमानंद की जीवनशैली के एक निश्चित बिंदु पर, उनका अभिनय करियर बहुत ही कम दौर से गुजरा, जिससे उन्हें वित्तीय समस्याएँ हुईं जिससे वे नशा करने लगे। सत्यकाम आनंद की पत्नी “सिम्मी” अनुराग कश्यप की सचिव थीं। सत्यकमानंद ने कहा कि वह कभी फिल्मों में अभिनय नहीं करना चाहते थे. वह केवल अभिनय सीखने और उपलब्ध किसी भी मंच पर प्रदर्शन करना चाहते थे।

पत्नी ने कहा, हारो मत फिल्मों में ट्राई करो, घर मैं चलाउंगी
वर्तमान दौर में नए तरीके की फिल्में आ रही हैं, जो निर्देशन की अद्भुत कला को समाहित किए हुए अलग तरीके से कहानियों को लोगों के सामने प्रस्तुत कर रही हैं। ऐसी फिल्मों में न तो कोई बड़ा कलाकार होता है और न ही ये फिल्में बड़ी बजट की होती हैं, लेकिन सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। नई राह पर बॉलीवुड को ले जाने वाले फिल्मकारों की बात करें तो विशाल भारद्वाज, अनुराग कश्यप, दिबाकर बैनर्जी और तिग्मांशु धुलिया का नाम सामने आता है. वहीं, कलाकारों में मनोज वाजपेयी, अभय देओल, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, केके और अभिमन्यु सिंह सरीखे लोग हैं. इसी कड़ी में एक नया नाम जुड़ गया है सत्यकाम आनंद का।
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में रामाधीर सिंह के बेटे बने जेपी सिंह के किरदार में सत्यकाम को कोई खास स्पेस नहीं मिला, लेकिन जितना भी मिला उसका भरपूर फायदा उठाया। बिहार के आरा में जन्में शिक्षक शिवकुमार सहाय के पुत्र सत्यकाम आनंद को यह मौका काफी मुश्किल से मिला था। एक छोटे-से शहर आरा से मायानगरी मुंबई और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ तक के सफर काफी स्ट्रगल वाला रहा।
सत्यकाम आनंद 1989 में बिहार के आरा में रंगमंच से जुड़ गए। लगभग 8 साल तक वहां थिएटर करने के बाद 1997 में वे दिल्ली गए और वहां अस्मिता थिएटर ग्रुप से जुड़ गए। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में जाने का सपना था, कोशिश बहुत की, लेकिन सेलेक्शन नहीं हुआ। दोबारा उन्होंने ट्राई भी नहीं किया और 2002 में मुंबई आ गए। वहा भी वे थिएटर से जुड़ गए और फिर टीवी सीरियल्स जैसे, ‘संपत एंड संपत’, जी टीवी पर ‘पिया का घर’, सहारा पर ‘हकीकत’ किया। उसके बाद उन्हें एक बड़ा ब्रेक जी टीवी के सीरियल ‘तमन्ना हाउस’ में मिला। इस सीरियल के बाद कई रास्ते खुलते नजर आए, लेकिन वास्तविकता में कुछ भी नहीं हुआ। 2008 में असली संघर्ष का दौर शुरू हुआ। सत्यकाम संघर्ष से परेशान होकर फिल्म लाइन और मुंबई छोड़ने के चक्कर में पड़ गए थे। इसी दौरान उनके घर वालों ने उनका खूब सपोर्ट किया। सबसे बड़ा सपोर्ट उनकी पत्नी “सिम्मी” ने किया। सिम्मी ने सत्यकाम से कहा कि मैं नौकरी करूंगी और आप अपने फिल्मी करियर पर फोकस करो। इसके बाद उन्हें एक फिल्म ‘द्वंद्व’ मिली, जिसमें उन्होंने लीड रोल किया। उन्होंने उस फिल्म को कई निर्देशकों को दिखाया, लेकिन किसी ने उसे नहीं देखा. बाद में वे अनुराग कश्यप जी से मिले और उन्हें अपनी फिल्म दिखाई। उन्हें उनका रोल बहुत अच्छा लगा और उन्हें ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में जेपी सिंह का रोल मिल गया।
अभिनेता सत्यकाम आनंद हाल ही में टेलीविजन धारावाहिक ‘मेरे साई : श्रद्धा और सबूरी‘ में नजर आए. कार्यक्रम में उन्होंने कान्होजी के किरदार को निभाया। उन्होंने कहा, “जब मुझे इस शो में किरदार निभाने का मौका मिला तो मुझे और मेरा परिवार को बेहद खुशी हुई। पर्दे पर कलाकारों के काम को ध्यानपूर्वक देखते हुए मैंने शो के लिए तैयारी शुरू कर दी थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगैंग ऑफ वासेपुर के चर्चित अभिनेता सत्यकाम आनंद पहुंचे हजारीबाग, फिल्म क्यू टर्न का पोस्टर किया लांच
Next Article ट्रैकटर पलटने से बिरहोर बच्चे  घटना स्थल पर ही हुई मौत

Related Posts

Headlines

जनता का हीरो अब सत्ता का सरताज, थलापति विजय ने ली सीएम पद की शपथ

May 10, 2026
Headlines

बेटी की विदाई के बाद उजड़ गया आंगन, मिला गहरा जख्म… जानें क्या

May 10, 2026
Headlines

हिमंत बिस्व सरमा फिर बनेंगे असम के सीएम, पेश किया सरकार बनाने का दावा

May 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जनता का हीरो अब सत्ता का सरताज, थलापति विजय ने ली सीएम पद की शपथ

May 10, 2026

बेटी की विदाई के बाद उजड़ गया आंगन, मिला गहरा जख्म… जानें क्या

May 10, 2026

हिमंत बिस्व सरमा फिर बनेंगे असम के सीएम, पेश किया सरकार बनाने का दावा

May 10, 2026

एक बच्चे की दुनिया उजड़ने से बचा गयी RPF की बहादुर बेटी, कैसे… देखें वीडियो

May 10, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.