Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 19 October, 2026 • 02:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोडरमा: बस ने बाइक के बाद ट्रक को मारी टक्कर, 2 की मौत, 18 यात्री घायल
झारखंड

कोडरमा: बस ने बाइक के बाद ट्रक को मारी टक्कर, 2 की मौत, 18 यात्री घायल

February 21, 2022No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

कोडरमा, स्वदेश टुडे। जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोकाई के समीप सोमवार की सुबह करीब 9 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ.

इस दर्दनाकहादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि बस में सवार 18 से अधिक यात्री घायल हो गए. घायलों में कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. बस चालक के बारे में बताया जाता है कि वह शराब के नशे में था. इस कारण ये बड़ा हादसा हुआ है.

CBSE-ICSE और स्टेट बोर्ड की 10वीं और 12वीं की फिजिकल परीक्षाएं रद्द…

मिली जानकारी के अनुसार सरिया-गिरिडीह से कोडरमा होते हुए बिहार के नवादा जा रही बस गौरव (BR 27 4781) लोकाई तालाब के समीप बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल (JH12D 4230) पर सवार दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

इस हादसे के बाद बस चालक ने भागने के चक्कर में कुछ दूर आगे जाकर संत क्लेयर्स स्कूल के समीप एक ट्रक को भी पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस पर सवार 18 से अधिक यात्री घायल हो गए. घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और बाइक सवार मृतकों के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा.

ये हैं घायल

सड़क हादसे में माधोपुर सतगांवा निवासी 70 वर्षीय रहमान मियां, चिंस्को गिरिडीह निवासी 68 वर्षीय गुलाम रसूल, चितरकोली रजौली निवासी विन्दा देवी (पति नारायण शर्मा), रजौली निवासी मीरा देवी (पति स्व विजय प्रसाद), परसन गिरिडीह निवासी 50 वर्षीया मीना देवी (पति लेखों मिस्त्री), डोमचांच निवासी रंजू देवी (पति भातु सोनी), परसिया गिरिडीह निवासी 23 वर्षीया प्रियंका कुमारी (पति जितेंद्र कु शर्मा), इंदरवा बस्ती झुमरीतिलैया निवासी 45 वर्षीय कृष्णा शर्मा (पिता बाबू ठाकुर), चुंचावो राजधनवार गिरिडीह 55 वर्षीय मंजुल अंसारी, बस चालक मानव सिंह (पिता जगदीश सिंह सरिया गिरिडीह), रोहतास बिहार निवासी 55 वर्षीया आशा देवी (पति मुंशी राम), 23 वर्षीया सपना देवी (पति सूरज राउत), 2 वर्षीय लखि कुमार (पिता सूरज राउत), 3 वर्षीया रूही कुमारी (पिता सूरज राउत), पँचगांवा डोमचांच निवासी 13 वर्षीय रिशु कुमार (पिता पिंटू राणा), 11 वर्षीय रितिका कुमारी (पिता पिंटू राणा), 9 वर्षीया इशिका कुमारी (पिता पिंटू राणा), 7 वर्षीया आरुषि कुमारी (पिता पिंटू राणा), 66 वर्षीय जागेश्वर राणा का नाम शामिल हैं.

अचानक हुए सड़क हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार से पूरा क्षेत्र दहल गया. जिसके बाद मदद के लिए स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देते हुए घायलों को बस से निकाला और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया.

इसे भी पढ़ें- Big news : लालू यादव को 5 साल कैद की सजा और 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया

SBI कस्टमर्स फटाफट निपटाएं ये काम, वरना रुक सकते हैं बैंक से जुड़े कामकाज!

CBSE-ICSE और स्टेट बोर्ड की 10वीं और 12वीं की फिजिकल परीक्षाएं रद्द…

दुनिया में आ रही कोरोना जैसी एक और महामारी, बिल गेट्स की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन

कभी 6 अंकों का होता था ATM का पिन, फिर क्यों घटाकर कर दिए गए 4 नंबर ?

झारखंड में जारी हुआ येलो अलर्ट, आने वाले इन दो दिनों में होगी बारिश

जरूरी खबर- 28 फरवरी से पहले कर ले ये काम वरना होगी बड़ी परेशानी

आम आदमी को लगने वाला है बड़ा झटका, भारत में Petrol Diesel 5-6 रुपये लीटर महंगा!

DJ हुआ बंद तो घोड़ी पर बैठ कर थाने पहुंचा दूल्हा और पूरी बारात इसके बाद…

23 से 27 फरवरी तक सितारों का उलटफेर, शनि समेत 4 ग्रह बदलेंगे राशि, जानें-किन राशि पर भारी रहेगी ग्रहों की चाल

Tata-Birla नहीं, ये है हिंदुस्तान की सबसे पुरानी कंपनी, जहाज बनाने से शुरुआत

Paytm ने आम आदमी से लेकर बड़े अमीरों को दिया जोर का झटका; जानें क्या हुआ?

17 फरवरी से शुरू फाल्गुन माह, देखें व्रत-त्योहार की लिस्ट

Smartphone से लेकर Refrigerator तक, जानिए 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता और महंगा

रिश्वत लेने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को पकड़ने 1 KM तक दौड़ी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCBSE result 2022: इस दिन जारी होंगे कक्षा 10वीं, 12वीं के रिजल्ट…!
Next Article खुशखबरी: 12 से 18 साल तक के बच्चों की कोरोना वैक्सीन को मिली फाइनल मंजूरी

Related Posts

Headlines

सड़कों पर उतरी अफसरों की टीम, रांची SSP ने देर रात तक परखी पंडालों की सुरक्षा

October 19, 2026
Headlines

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026
Headlines

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सड़कों पर उतरी अफसरों की टीम, रांची SSP ने देर रात तक परखी पंडालों की सुरक्षा

October 19, 2026

राशिफल @ 19 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 19, 2026

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.