WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा। बरकट्ठा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनीकांत गुरुवार को अस्पताल से नदारद हैं। इसपर विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि, “चिकित्सा व्यवस्था की स्थिति खराब है। चिकित्सा प्रभारी की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। कोविड को लेकर लोग परेशान हैं वहीं चिकित्सा पदाधिकारी गायब हो जाते हैं। चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी पर कार्रवाई के लिए डीसी और सिविल सर्जन से बात की गई है। डॉ रजनीकांत की मनमानी की शिकायत लगातार मिलती रही है।”
इसपर चिकित्सा प्रभारी डॉ रजनीकांत ने कहा कि पांच दिन से लगातार ड्यूटी करने पर उनकी तबियत ठीक नहीं है। इस वजह से वह बेड रेस्ट में हैं।

