WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
लोहरदगा। महाकाल क्लब चंद्रशेखर आजाद चौक, तेतरतर के संरक्षक बलराम कुमार के नेतृत्व में विशाल कांवर यात्रा का आयोजन किया गया।
उपायुक्त डॉ बाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार,एसडीओ अरविंद लाल, संरक्षक सह पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम कुमार ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर कांवर यात्रा को रवाना किया।
डीसी डॉ. बाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि लोहरदगा में ऐसा आयोजन बहुत हर्षित करने वाला है। एसपी आर रामकुमार ने कहा कि 80 किलोमीटर पैदल चलकर जलाभिषेक करने वाले सभी शिवभक्तों का उत्साह सराहनीय है।
महाकाल क्लब के आजीवन संरक्षक बलराम कुमार ने कहा कि कांवरिया बंधु लोहरदगा से पैदल चलकर रांची स्थित पहाड़ी मंदिर में सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। शिव भक्तों के लिए हर थोड़ी दूर पर आवश्यक व्यवस्था की गई है।

