WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बड़कागांव। बड़कागांव दैनिक बाजार स्थित मां वसंती दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में कोविड-19 के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अष्टमी पूजा शांति पूर्वक संपन्न की गई| साथ ही कमेटी के द्वारा सैनिटाइजर व श्रद्धालुओं के बीच मास्क का वितरण किया गया। वही, अध्यक्ष इंगलेश सोनी ने बताया कि शाम 7 बजे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त तत्वाधान में श्री हनुमान अवतरण दिवस के उपलक्ष में मंगल महाआरती का आयोजन किया जाएगा|
मौके पर इंगलेश सोनी, प्रमोद सोनी, भुनेश्वर सोनी, पंडित सतीश मिश्रा, छक्कन ठाकुर, मनोज सोनी, राज किशोर सोनी, पिंटू सोनी, शशि मेहता, रंजीत कुमार मेहता, राजकिशोर प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, लखन विश्वकर्मा, सांवर अग्रवाल, शंभू विश्वकर्मा, अनु विश्वकर्मा, इत्यादि लोग उपस्थित थे।

