Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 2 September, 2026 • 02:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » PM की अपील पर झारखंड गवर्नर का बड़ा फैसला, कारकेड में अब सिर्फ इतनी गाड़ियां
झारखंड

PM की अपील पर झारखंड गवर्नर का बड़ा फैसला, कारकेड में अब सिर्फ इतनी गाड़ियां

May 13, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
PM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : PM नरेंद्र मोदी की ओर से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने, गैर जरूरी विदेश यात्राओं से बचने और संसाधनों के सीमित इस्तेमाल की अपील के बाद अब राज्यों में भी इसका असर दिखने लगा है। झारखंड समेत कई राज्यों में सरकारें अलग-अलग स्तर पर फैसले ले रही हैं। कहीं सरकारी खर्च कम करने की तैयारी है तो कहीं वाहनों और विदेश दौरों पर रोक लगाने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।

झारखंड के राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला

झारखंड के राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar ने अपने कारकेड में गाड़ियों की संख्या घटाने का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ईंधन और संसाधनों के विवेकपूर्ण इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए अब उनके कारकेड में सिर्फ चार गाड़ियां ही रहेंगी।राज्यपाल ने कहा कि यह फैसला ऊर्जा बचत और सरकारी संसाधनों के सही उपयोग की दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने लोगों से भी जरूरत के मुताबिक संसाधनों का इस्तेमाल करने की अपील की।

असम सरकार ने भी लिए कई अहम निर्णय

उधर Himanta Biswa Sarma की अगुवाई वाली असम सरकार ने भी कई बड़े फैसलों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले छह महीने तक असम सरकार कोई नई गाड़ी नहीं खरीदेगी। इसके अलावा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मेडिकल कारणों को छोड़कर विदेश यात्रा पर नहीं जाएंगे।सरकार ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के कारकेड में भी गाड़ियों की संख्या कम करने का फैसला लिया है। साथ ही अगले छह महीने तक विदेशी ब्रांड के सामान की खरीद पर भी रोक लगाने की बात कही गई है।

ऑनलाइन होगी सरकारी कार्यशालाएं

असम सरकार ने सरकारी बैठकों और कार्यशालाओं को लेकर भी नया फैसला लिया है। अगले छह महीने तक ज्यादातर सरकारी कार्यशालाएं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की जाएंगी। फिजिकल कार्यक्रमों से बचने की कोशिश होगी ताकि खर्च और संसाधनों की बचत हो सके।इसके अलावा सरकारी कामकाज में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ाने की योजना भी बनाई गई है। सरकार जरूरत पड़ने पर किराये पर इलेक्ट्रिक वाहन लेने की तैयारी कर रही है।

पीएम मोदी ने की थी कई अपीलें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से ईंधन बचाने, घर से काम को बढ़ावा देने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल बढ़ाने और किसानों से रासायनिक खाद का उपयोग कम करने की अपील की थी। उन्होंने लोगों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने और अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने की भी बात कही थी।अब प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद कई राज्य सरकारें प्रशासनिक स्तर पर खर्च और संसाधनों में कटौती की दिशा में कदम उठाती दिखाई दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें : रंगदारी का प्रतिरोध किया तो बस ड्राइवर पर चला दी गोली, चार धराये
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरंगदारी का प्रतिरोध किया तो बस ड्राइवर पर चला दी गोली, चार धराये
Next Article IPL टिकट बुक करते ही लग सकता है लाखों का झटका, सामने आए 1000 फर्जी वेबसाइट

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को दिया ‘सुरक्षा कवच’… जानें क्या

September 2, 2026
Headlines

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026
राशिफल

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

योगी सरकार ने 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को दिया ‘सुरक्षा कवच’… जानें क्या

September 2, 2026

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.