Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 12:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीपी ग्राम और समाचार पत्रों में आए मामलों पर अविलंब करें कार्रवाई : डॉ मनीष रंजन
झारखंड

सीपी ग्राम और समाचार पत्रों में आए मामलों पर अविलंब करें कार्रवाई : डॉ मनीष रंजन

December 27, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। मनेरगा के सफल क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉ मनीष रंजन ने राज्य के सभी उप विकास आयुक्तों के साथ वर्चुअल बैठक की एवं मनरेगा कार्य का ससमय निष्पादन को लेकर टास्क सौंपा। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि मनरेगा कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो,मनरेगा का उद्देश्य रोजगार सृजन है। योजनाऐं संचालित कर ग्रामीणों को रोजगार मुहैया करवाना सुनिश्चित करें। 

मनीष रंजन ने एरिया ऑफिसर ऐप (Area Officer App) के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को 50-50 चालू योजनाओं का प्रतिमाह निरीक्षण करने एवं उसका प्रतिवेदन ऐप पर अपलोड करने का सख्त निदेश दिया। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में मेठ के माध्यम से मस्टर रोल में निहित मजदूरों की उपस्थिति NMMS App के माध्यम से Capture करते हुए अपलोड करने का भी निदेश दिया। मनरेगा आयुक्त ने सामाजिक अंकेक्षण के क्रम में प्राप्त मामलों पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही निर्णय के अनुसार राशि की वसूली करते हुए ATR MGNREGA SOFT पर अपलोड करने का सख्त निदेश दिया। विभाग के प्रधान सचिव ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से आम नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीण परिवारों को निश्चित रोजगार उपलब्ध कराकर, उन्हें मुख्यधारा में शामिल किया जा रहा है, जिससे उनकी आमदनी बढ़े और उनके क्षेत्र का सतत विकास हो सके। इसलिए सभी को इस दिशा में बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है और जो लोग बेहतर कार्य कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित भी करना है।

auto

 

एक सप्ताह में मिली शिकायतों का निष्पादन करें

शिकायतों की समीक्षा के क्रम में पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मनरेगा के तहत अबतक जितनी भी शिकायतें सीपी ग्राम एवं समाचार पत्रों पर मिली है उसका निष्पादन एक सप्ताह के अंदर करना सुनिश्चित करें। मनरेगा आयुक्त ने कहा कि मनरेगा के तहत आयी शिकायतों से ही हमें यह जानकारी मिलती है कि मनरेगा कार्य का उद्देश्यपूर्ण हो रहा है कि नहीं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों को नजरअंदाज नहीं करने बल्कि प्राथमिकता के साथ उसका जांच कर निष्पादन करने का निर्देश दिया।

वर्चुअल बैठक में मनरेगा योजना की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक को लेकर ग्रामीण विकास विभाग सचिव डॉ मनीष रंजन की अध्यक्षता में राज्य के तमाम उप विकास आयुक्त संग संपन्न वीडियो कांफ्रेंसिंग में राजेश्वरी बी मनरेगा आयुक्त, अपर सचिव, ग्रामीण विकास विभाग रामकुमार सिन्हा , व अन्य शामिल थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिरनी में पारा शिक्षकों ने 14 जनवरी को पारा शिक्षक स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने का लिया फैसला : मोर्चा
Next Article पूरे देश में 31 जनवरी के बाद से लगेगा सम्पूर्ण लॉकडाउन? जानें क्या है असली सच्चाई

Related Posts

झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.