Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 10:52 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोरोना संक्रमण से आज भी अछूते हैं खूंटी के कई जनजातीय बहुल गांव
झारखंड

कोरोना संक्रमण से आज भी अछूते हैं खूंटी के कई जनजातीय बहुल गांव

May 16, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

खूंटी। भले ही आज पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रहा हो, पर आज भी जनजातीय बहुल कई ऐसे गांव हैं, जहां न तो कोरोना का प्रकोप है और न ही लोगों में इसको लेकर कोई खौफ। आदिवासी बहुल गांव के लोग कोरोना का नाम तो जानते हैं, पर यह है क्या, इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। गांव के लोग न तो कभी मास्क का प्रयोग करते हैं और न ही शारीरिक दूरी का पालन किया जाता है।

हां, जब शहर या बाजार जाना होता है, तो पुलिस के भय से मास्क का प्रयोग कर लेते हैं। ऐसे ही तोरपा प्रखंड के मालादोन और कर्रा प्रखंड के चीदी, अंबा टोली आदि गांव हैं, जहां कोरोनो ने अब तक दस्तक नहीं दी है। चीदी गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक अभिमन्यु गोप कहते हैं कि गांव के लोग बहुत कम ही डाॅक्टर या अस्पताल का रूख करते हैं। सर्दी, खांसी, बुखार होने पर गिलोय, कोयनार साग, भेलवा और अन्य परंपरागत जड़ी-बूटियों से अपना इलाज करते हैं।

Advertisement Advertisement

कोरोना के पहले और दूसरे दौर में भी इन तीनों गांव का कोई भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं हुआ है। यह अलग बात है कि किसी ने आज तक ने तो कोविड का टीका लिया है और न ही कोरोना की जांच करायी है। अभिमन्यु गोप बताते हैं कि गांव के लोग सादा भोजन करने और हाड़तोड़ मेहनत करते हैं। पिछले एक साल के दौरान चीदी, मालादोन और अंबाटोली गांव में किसी की अस्वाभाविक मौत नहीं हुई है। चीदी गांव में लगभग 85 घर हैं, जबकि मामलादोन 55 और और अंबाटोली में 60 घर है।

लाल चींटी के अंडे का भोजन में करते हैं अधिक प्रयोग
चीदी गांव के ही निस्तार आईंद बताते हैं कि वे पेड़ों पर रहने वाली लाल चींटी, जिसे स्थानीय भाषा में देमता या माटा कहते हैं, उसके अंडे का वे अपने भोजन में अधिक से अधिक प्रयोग करते हैं। मसालेदार भोजन तो वे कभी करते ही नहीं। तेल और चिकन-चाऊमिन जैसे शहरी भोजन से वे कोसों दूर रहते हैं।

चीदी गांव के निस्तार आईंद, सुनील हेमरोम, लगनु हेमरोम, मनोहर सांगा और सुनील सांगा कहते हैं कि किसी को बुखार, खांसी आदि होने पर वे अंग्रेजी दवा खाने के बदले पारंपरिक जड़ी-बूटियों से ही इलाज करते हैं और सभी मरीज इसी से ठीक भी हो जाते हैं। मनोहर आईंद बताते हैं कि कोयनार(कचनार) का साग, गिलोय, घृतकुमारी, हडजोड़, आंवला, इमली के पत्ते, चकोड़ साग जैसी जड़ी-बूटियों का प्रयोग करते हैं। गांव के अधिकतर लोग माड़ भात का ही सेवन करते हैं। सुबह रात का बचा भात और कोई साग अथवा सब्जी खाकर काम करने खेतों में निकल जाते हैं। कड़ी मेहनत के कारण न तो गांव में कोई व्यक्ति ब्लड प्रेशर अथवा ब्लड शुगर से पीड़ित है। गांव में किसी की आंखों पर चश्मा नजर नहीं आता। गांव के ही बताते हैं कि सादा भोजन और कड़ी शारीरिक मेहनत के कारण ही गांव के लोग विभिन्न प्रकार के रोगों से बचे रहते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगैंगवार से थर्राया सिवान, बाबर मियां को दुश्मनों ने गोलियों से भूना
Next Article फेल हुआ झारखंड सरकार का एक मिनट में ई-पास बनाने का दावा, सिस्टम हुआ क्रैश

Related Posts

Headlines

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026
रांची

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.