Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 12:11 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा 24 से, तैयारियां पूरी
Headlines

झारखंड में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा 24 से, तैयारियां पूरी

March 23, 20221 Comment3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। झारखंड में गुरुवार से मैट्रिक-इंटर की परीक्षा शुरू हो रही है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। इस परीक्षा में करीब सात लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा की सभी तैयारियां करीब-करीब पूरी हो गयी हैं। इस बार दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए अलग से परीक्षा केंद्र की व्यवस्था की जा रही है।

जहरीली टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत

प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संचालन में सहयोग के लिए लोगों से अपील की है। परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए उन्होंने सभी परीक्षार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और आम नागरिकों के साथ परीक्षा कार्य में लगाए गए कर्मियों से भी सहयोग की अपेक्षा की है। इस संदर्भ में झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बाकायदा जिलावार परीक्षा केंद्रों और परीक्षार्थियों की सूची भी जारी कर दी है।

परीक्षा केंद्रों में कर्मचारियों का आईडी कार्ड होना अनिवार्य

परीक्षा केंद्रों में कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों का आईडी कार्ड होना अनिवार्य है। किसी भी परिस्थिति में अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश परीक्षा केंद्र में ना हो। अगर ऐसा होता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोविड-19 प्रोटोकॉल ध्यान रखते हुए परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था होगी। अगर किसी परीक्षार्थी में कोविड-19 के लक्षण दिखते हैं तो उनके लिए अलग रूम में एग्जाम की व्यवस्था होगी।

SBI ने ग्राहकों को दो दिन के लिए किया अलर्ट, जानिए वजह

मैट्रिक की परीक्षा के ये रहे केंद्र

जैक द्वारा जारी परीक्षा केंद्र और परीक्षार्थियों की सूची के अनुसार अबकी बार मैट्रिक की परीक्षा में कुल 1256 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें तीन लाख 99 हजार 10 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।

जिला परीक्षा केंद्र परीक्षार्थी

रांची 105 34896

बोकारो 66 23701

चतरा 46 15468

देवघर 63 15750

धनबाद 98 27049

दुमका 44 12745

पूर्वी सिंहभूम 67 22104

गढ़वा 47 19080

गिरिडीह 113 33923

गोड्डा 41 13814

गुमला 45 13665

हजारीबाग 78 25843

जामताड़ा 28 7541

खूंटी 27 6327

कोडरमा 25 11213

लातेहार 29 9805

लोहरदगा 17 6360

पाकुड़ 22 6429

पलामु 74 32432

रामगढ़ 59 13069

साहेबगंज 29 10852

सरायकेला 42 13614

सिमडेगा 24 7828

पश्चिमी सिंहभूम 67 15502

इंटर की परीक्षा में कुल 680 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दो लाख 81 हजार 436 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

जिला परीक्षा केंद्र परीक्षार्थी

रांची 57 33293

बोकारो 40 17753

चतरा 23 8922

देवघर 37 10617

धनबाद 86 23171

दुमका 26 9165

पूर्वी सिंहभूम 29 18367

गढ़वा 18 10607

गिरिडीह 64 20161

गोड्डा 13 9025

गुमला 26 7321

हजारीबाग 55 21879

जामताड़ा 09 4576

खूंटी 14 3915

कोडरमा 10 8197

लातेहार 17 5383

लोहरदगा 09 3969

पाकुड़ 09 3398

पलामु 38 24729

रामगढ़ 38 9964

साहेबगंज 11 6312

सरायकेला 16 7578

सिमडेगा 05 4029

पश्चिमी सिंहभूम 30 9105

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबीरभूम नरसंहार : पलायन कर रहे भयभीत ग्रामीण, पुलिस पर सुरक्षा नहीं देने का आरोप
Next Article नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 7 वाहनों को किया आग के हवाले

Related Posts

रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.