Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 08:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विधायक अंबा प्रसाद ने विद्युत बोर्ड के प्रबंधक एवं पदाधिकारियों के साथ की बैठक
झारखंड

विधायक अंबा प्रसाद ने विद्युत बोर्ड के प्रबंधक एवं पदाधिकारियों के साथ की बैठक

May 26, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बड़कागाँव। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने बुधवार को हजारीबाग स्थित अपने आवासीय कार्यालय से विद्युत बोर्ड के महाप्रबंधक एवं  पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। विधायक अंबा प्रसाद ने केरेडारी एवं बड़कागांव प्रखंड के विद्युत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया।

विद्युत विभाग के अधिकारियों को उन्होंने बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड मे बिजली समस्या में होने वाले लो वोल्टेज और अत्यधिक बिजली कटौती पर जल्द से जल्द उचित समाधान करते हुए लो वोल्टेज की समस्या से निजात और पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की बात कही| विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत हरली में जो सब स्टेशन बना है वह अभी तक चालू नहीं हुआ है जबकि कागजों मे हरली सब स्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण दर्शाया गया है, उन्होंने विद्युत बोर्ड के पदाधिकारियों को सूचित करते हुए कहा कि हरली सब स्टेशन चालू हो जाने पर इस क्षेत्र की बिजली की समस्या पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी इसीलिए इसे जल्द से जल्द चालू किया जाए जिस पर विद्युत बोर्ड के महाप्रबंधक राकेश प्रसाद ने 15 दिनों के अंदर हरली सबस्टेशन चालू करने का भरोसा दिया है|

चेपाकला पंचायत के पदनवाटांड़, अंगों पंचायत का सिमराजरा, गुडकुआ, ज़राज़रा के मचवाटांड़ मे आजादी के बाद तक अभी तक बिजली नहीं पहुंचने पर अधिकारियों को फटकार लगाई और जल्द से जल्द सभी गांव में बिजली प्रबंध कराने की बात कही|

केरेडारी प्रखंड के बारियातू पंचायत के गुरुगूटिया एवं बड़कागांव के डोकटांड़ में 11000 वोल्टेज की तार जो कि काफी ग्रामीणों के छत के ऊपर से होकर पार हुई है वह काफी झुक गई है जिससे लोगों को जान माल का खतरा बना रहता है, विधायक अंबा प्रसाद ने उन तारों को जल्द से जल्द बदलवाने का निर्देश दिया।

इटखोरी प्रखंड के चोरकारी मे बन रहे पावर ग्रिड में आ रही समस्या पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों से पूरी जानकारी ली इस पर संबंधित पदाधिकारी ने वन विभाग द्वारा एनओसी एवं अन्य कई बात की कमी बतलाई तथा जल्द से जल्द उन संबंधित विभाग से वार्ता कर सारी कमी को पूरा करते हुए पावर ग्रिड का निर्माण कार्य आगे बढ़ाने की बात कही । विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि चोरकारी ग्रीड बन जाने से टंडवा, बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड के काफी हिस्सों में बिजली की समस्या समाप्त हो जाएगी, चोरकारी पावर ग्रिड के निर्माण पूर्ण होने तक हर संभव प्रयास करने की बात कही ।

बीते कुछ दिनों पूर्व बड़कागांव प्रखंड के बादम गांव में अचानक 440 वोल्ट आ जाने की वजह से कई घरों के फ्रिज, पंखे, टीवी इत्यादि के जल जाने पर संबंधित पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द उन सभी गांव में अर्थिंग करवाने की बात कही, जिस पर विद्युत बोर्ड के महाप्रबंधक ने बादम मे 1 हफ्ते के भीतर अर्थिंग करवा देने का आश्वासन दिया है, साथ ही विधायक अंबा प्रसाद ने ग्रामीणों के जले हुए सामग्रियों के बदले क्षतिपूर्ति की भी मांग की |

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबाबा रामदेव पर लगा 1000 करोड़ रुपयों का जुर्माना
Next Article सीमेंट लदा एलपी ट्रक पलटा, चालक फरार

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.