Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 07:05 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विधायक अनूप सिंह ने राज्य के वित्त मंत्री सह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव को सौंपा एंबुलेंस
झारखंड

विधायक अनूप सिंह ने राज्य के वित्त मंत्री सह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव को सौंपा एंबुलेंस

May 22, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह व उनके छोटे भाई कुमार गौरव ने शनिवार को झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति रामेश्वर उरांव को एम्बुलेंस सौंपा। विधायक अनूप सिंह और उनके छोटे भाई ने अपने पिता व पूर्व मंत्री स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह की पहली पुण्यतिथि के मौके पर कोरोना संक्रमित मरीजों की सुविधा और सहायता के लिए एंबुलेंस सौंपा।

इस मौके पर रामेश्वर उरांव ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि पार्टी के विधायक और उनके छोटू भाई ने इस संकट की घड़ी में जरुरतमंद और गरीबों की मदद के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराने का कार्य किया है। इस नेक कार्य के लिए वे पूरी कांग्रेस पार्टी की ओर से दोनों भाईयों का आभार व्यक्त करते है। श्री उरांव ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व को भी इस सेवा कार्य से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह के दोनों पुत्र उनके पदचिह्नों पर चलते हुए लगातार अपने क्षेत्र में सेवा कार्य में जुटे है। इस दौरान दोनों लगातार गरीबों एवं जरुरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास कर रहे हैं। दोनों भाईयों का यह प्रयास पार्टी के अन्य नेताओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा।

कृषिमंत्री बादल ने अपने संदेश में कहा कि आज उनके जैसे एक साधारण कार्यकर्ता इस स्थान पर खड़ा है, उसके पीछे दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह का बड़ा योगदान हैं। उन्होंने कहा कि राजेंद्र बाबू ने अपने पूरे जीवन को गरीबों की सेवा और सामाजिक कार्यां के लिए न्यौछावर कर दिया। उनके अधूरे छोड़े कार्य को उनके दोनों पुत्र आगे बढ़ा रहे हैं। इसमें व्यक्तिगत रूप से जो भी सहयोग होगा, उसके लिए वे हमेशा तैयार रहेंगे।

विधायक अनूप सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रोटोकॉल के कारण अपने पिता की पहली पुण्यतिथि पर कोई बड़े कार्यक्रम आयोजित करने के बजाय परिवार ने जनसेवा की भावना के तहत यह छोटा सा कार्य करने का निर्णय लिया। आगे भी निरंतर सेवा का कार्य जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पत्रकारों के परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए आज उनकी ओर से पांच लाख रुपये का ड्रॉफ्ट मुख्यमंत्री को सौंपा गया है, जिससे इस मुश्किल की घड़ी में फंसे पत्रकारों के परिजनों को सहायता मिल सकेगी। उन्होंने एंबुलेंस और पांच लाख का ड्राफ्ट स्वीकार करने के लिए रामेश्वर उरांव तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया। विधायक अनूप सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बेरमो विधानसभा क्षेत्र में डायलिसिस मशीन की भी व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सीसीएल अस्पताल प्रबंधन से बात हो गयी, उनसे तकनीशियन उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है।

मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के लक्षण वाले लोगों का डोर टू डोर सर्वेक्षण शुरू
Next Article एक कहानी ऐसी भी: वनोत्पाद पर जीवन-यापन करने वाली आदिवासी महिलाओं की जिंदगी बदहाल

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.