WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
चुरचू। प्रखंड के आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय, कारूखाप की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने की खुशी में विद्यालय 8 जनवरी को रजत जयंती समारोह के तौर पर मना रही है। इस समारोह के मुख्य अतिथि माण्डू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि सीसीएल चरही के महाप्रबंधक नीरज कुमार सिन्हा, डीएसपी मनोज कुमार, आजसू नेता निर्मल महतो, चुरचू जिप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति, प्रमुख अनुक्षी देवी, चुरचू प्रखंड विकास पदाधिकारी इंदर कुमार होंगे। वहीं सम्मानित अतिथि के रूप में चुरचू उपप्रमुख चोलेश्वर महतो, इंदरा मुखिया दशरथ महतो व जरबा मुखिया लक्ष्मी देवी समारोह में शामिल होंगे।

