Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 11:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तीन तलाक पर नहीं मानेंगे मोदी सरकार का कानून : असदउद्दीन ओवैसी
झारखंड

तीन तलाक पर नहीं मानेंगे मोदी सरकार का कानून : असदउद्दीन ओवैसी

November 30, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

जमशेदपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सदर व हैदराबाद के सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के साथ ही विपक्ष पर भी जमकर हमला किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से जम्हूरियत के लिए वोट अपने वोट का सही इस्तेमाल करने की अपील की। ओवैसी जमशेदपुर(पश्चिम) विधानसभा के एआईएमआईएम के उम्मीदवार रैयाज शरीफ के समर्थन में शनिवार को जमशेदपुर मानगो के गांधी मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

ओवैसी ने कहा कि उन्हें अल्लाह ने अपना हक मानने के लिए भेजा है वे किसी के डराने से डरने वाले नहीं हैं। ओवैसी ने टूक कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा तीन तलाक पर बनाया कानून वे नहीं मानेंगे क्यों्कि यह ताकत के जोर पर बनाया गया कानून है। वे अपने मजहब के मुताबिक बनाए कानून को ही मानेंगे। ओवैसी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसी कहती है कि ओवैसी भाजपा की बी टीम है, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव हुए इसमें झारखंड से भाजपा के अधिकतर सांसद जीते ।
ओवैसी ने सरायकेला के तबरेज अंसारी की चर्चा की और कहा कि तबरेज की रूह पुकार रही है। जब उसने अपना नाम बता दिया तो उसे बुरी तरह से पीटकर खत्म कर दिया गया। सात दिसंबर को तबरेज के साथ न्याय करो।
रघुवर दास होने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री
ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस में अब दमखम नहीं रहा। वह कमजोर हो चुकी है। अब मुसलमानों की लड़ाई वह नहीं लड़ पा रही है इसलिए आप लोग ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन को वोट दें वह आपके लिए संघर्ष करेगी। आगे कहा कि रघुवर दास पूर्व मुख्यमंत्री होने जा रहे हैं। उन्होंने एनआरसी की चर्चा की और कहा कि असम में एनआरसी बनी जिसमें गैर मुस्लिमों के नाम छूटने के कारण गृहमंत्री ने कहा कि यह मंजूर नहीं। उन्होंने कहा कि नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर महात्मा गांधी की तारीख खत्म की जा रही है। आज अगर आप इसके खिलाफ आवाज नही उठाएंगे तो कल आपके बच्चे आपसे सवाल पूछेंगे। कहा कि भाजपा, कांग्रेस, झामुमो, शिवसेना सभी एक हैं।वे सबों को राम- श्याम की जोड़ी मानते हैं। उन्होंने कहा कि हमको झारखंड के हर गरीब के हक की बात करनी है, कांग्रेस और झामुमो खुद भाजपा की गोद में बैठ गए हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारी मात्रा में शराब बरामद
Next Article पहले चरण की नौ सीटों पर हमारी जीत सुनिश्चित : कांग्रेस

Related Posts

Headlines

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026
Headlines

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026
झारखंड

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.