Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 06:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गुजरात के तीन शख्स पटना में गिरफ्तार, तलाशी लेने पर चौंक गई पुलिस
बिहार

गुजरात के तीन शख्स पटना में गिरफ्तार, तलाशी लेने पर चौंक गई पुलिस

August 6, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पटना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : राजधानी पटना में जक्कनपुर पुलिस ने बीते शाम को वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 55 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह रकम गुजरात के तीन व्यक्तियों के पास से मिली है, जिनके खिलाफ हवाला लेन-देन का संदेह जताया जा रहा है। मामले की जांच अब आयकर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम कर रही है।

जक्कनपुर थाने के थानेदान रितुराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने न्यू बाइपास के मीठापुर पुल के नीचे नियमित वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका। कार में सवार तीन व्यक्तियों के व्यवहार में घबराहट देख पुलिस ने तलाशी ली, जिसमें एक बैग से 55 लाख रुपये के नोटों की गड्डियां बरामद हुईं। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान दर्शन भाई, कन्नू भाई और नीलेश के तौर पर की गई है, जो गुजरात के मूल निवासी हैं और पटना के बोरिंग रोड इलाके में अस्थायी रूप से रह रहे थे।

auto

पूछताछ में तीनों ने खुद को एक गुजराती टाइल्स कारोबारी के कर्मचारी बताया और दावा किया कि वे व्यापारिक ग्राहकों से पैसे इकट्ठा कर अपने मालिक तक पहुंचाते हैं। हालांकि, उनके पास रकम के स्रोत से संबंधित कोई वैध दस्तावेज, रसीद या ग्राहक का विवरण नहीं मिला। उनके जवाब बार-बार बदलने से पुलिस का शक गहरा गया।

पुलिस ने तीनों के पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए, जिनमें 10 और 20 रुपये के नोटों के सीरियल नंबर की तस्वीरें मिलीं। इससे हवाला ट्रांजैक्शन या अघोषित नकदी के लेन-देन की आशंका बलवती हुई है। मोबाइल डाटा की फोरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग को सूचित किया गया है, जो अब यह जांच कर रहा है कि यह रकम वैध व्यापारिक गतिविधि से जुड़ी है या किसी गैरकानूनी नेटवर्क का हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में 15 अगस्त को नहीं होगा मेट्रो सेवा का उद्घाटन… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी में 15 अगस्त को नहीं होगा मेट्रो सेवा का उद्घाटन… जानें क्यों
Next Article धीमी पड़ी मॉनसून की रफ्तार, 6 रोज तक भारी बारिश से राहत

Related Posts

बिहार

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026
बिहार

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026
Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026

इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका, NTH में भर्ती, सैलरी ₹70 हजार तक

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.