Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 05:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » माँ ने अपनी ही बेटी को जिंदा जलाया
झारखंड

माँ ने अपनी ही बेटी को जिंदा जलाया

May 21, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

दुमका। शिकारीपाड़ा के कजलादाहा गांव में 15 मई की रात किशोरी करीना कुमारी को जलाकर मारकर दिया गया था। उस वारदात को स्वयं मां सुनीता देवी ने अंजाम दिया था। मां ने गमछे से मुंह बांधकर शरीर पर केराेसिन डालकर आग लगाई थी। करीना मां के गलत आचरण का विरोध करती थी और आरोपित उसे ही रास्ते का कांटा मानती थी। चार दिन थाने में चली पूछताछ के बाद शुक्रवार को पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने मां को ही कातिल मानते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने शुक्रवार को बताया कि चार दिन तक चली पूछताछ के बाद एक बार भी सुनीता ने यह स्वीकार नहीं किया कि उसने ही बेटी को मारकर जलाया है। मां का आचरण गलत था और वह आए दिन किसी न किसी के साथ घर से चली जाती थी। कुछ लोग घर भी मिलने के लिए आते थे। करीना इसका विरोध करती थी। इस बात को लेकर अक्सर कहा सुनी होती थी। कई बार पड़ोस के लोगों ने उसे घर में एक कांटा है, उसे साफ करने की बात सुनी थी। सोची समझी साजिश के तहत उसने पहले गमछे से बेटी का मुंह बांधा और केरोसिन डालकर जला दिया। मारने के बाद जब उसे पुलिस साथ ले जाने लगी तो उसने हत्या के समय पहने कपड़े बदल लिए।

auto

महिला ने पुलिस को बताया कि जिस समय बेटी जल रही थी तो अपने पेटीकॉट से आग बुझाने का प्रयास किया। महिला ने पानी रहते हुए आग बुझाने के लिए न तो इसका उपयोग किया और ना ही बचाने के लिए मदद की गुहार लगाई। जलते समय पड़ोस की एक महिला ने बेटी के शव के समीप उसे खड़े देखा था। पुलिस ने घर से लाकर जब पेटीकॉट की जांच की तो वह कहीं से झुलसा नहीं था और उसमें केरोसिन की बदबू आ रही थी। मुंह बंद करने के लिए जिस गमछे का इस्तेमाल किया गया, उसे मां ने एक बक्से में रखा था। मृतका के बेटे ने भी यह बात स्वीकार की।

पुलिस इन सारे प्रमाण के बाद महिला को दोषी मानते हुए गिरफ्तार किया। पहले पुलिस को शक हुआ कि वारदात में महिला के किसी पुरुष मित्र का होगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने महिला का मोबाइल खंगाला तो उसमें चार लोगों से वह अक्सर बात करती थी। दो रानीश्वर और दो शिकारीपाड़ा के रहने वाले थे। पुलिस ने चारों को लाकर थाना में पूछताछ की लेकिन हत्या में शामिल होने का प्रमाण नहीं मिला। घटना के समय सभी का मोबाइल लोकेशन महिला के घर से 50 किलाेमीटर दूर था। इसलिए सभी को छोड़ दिया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर गरीबों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण
Next Article नगर आयुक्त ने हजारीबाग नगर क्षेत्र में हो रहे नालों की सफाई का निरक्षण किया

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.