WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
चतरा: नेतरहाट में चल रहे सांसद खेल स्पर्धा का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रतिभागी बालक बालिकाओं का उत्साह चरम पर था। सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
समापन समारोह कार्यक्रम में विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया।
सांसद खेल स्पर्धा के समापन के मौके पर चतरा के सांसद सुनील सिंह ने कहा कि युवाओं के लिए ये प्रतियोगिता बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हुई है। इससे भविष्य में उनको सुनहरे अवसर प्राप्त होगे। सांसद श्री सिंह पूरे समय खेल मैदान में रहकर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते रहे।

