अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची और बुण्डू नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत आज 29 जनवरी 2026 को रांची समाहरणालय और बुण्डू अनुमंडल कार्यालय में निर्वाचक पदाधिकारियों के कक्ष से उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन फॉर्म प्राप्त किए।
रांची नगर निगम
महापौर पद के लिए कुल 6 नॉमिनेशन फॉर्म बेचे गए, जबकि किसी ने अभी तक नामांकन नहीं कराया है। 53 वार्डों के लिए कुल 211 नाम निर्देशन पत्र बिक्री हुई, लेकिन अभी तक कोई भी उम्मीदवार नामांकन नहीं कर सका।
वार्डवार बिक्री इस प्रकार रही
वार्ड 1 में 4, वार्ड 2 में 1, वार्ड 3 में 5, वार्ड 4 में 8, वार्ड 5 में 4, वार्ड 6 में 4, वार्ड 7 में 3, वार्ड 8 में 4, वार्ड 9 में 4, वार्ड 10 में 3, वार्ड 11 में 2, वार्ड 12 में 1, वार्ड 13 में 2, वार्ड 14 में 2, वार्ड 15 में 4, वार्ड 16 में 3, वार्ड 17 में 0, वार्ड 18 में 3, वार्ड 19 में 0, वार्ड 20 में 3, वार्ड 21 में 2, वार्ड 22 में 3, वार्ड 23 में 5, वार्ड 24 में 7, वार्ड 25 में 7, वार्ड 26 में 1, वार्ड 27 में 3, वार्ड 28 में 2, वार्ड 29 में 6, वार्ड 30 में 3, वार्ड 31 में 8, वार्ड 32 में 6, वार्ड 33 में 3, वार्ड 34 में 14, वार्ड 35 में 3, वार्ड 36 में 3, वार्ड 37 में 7, वार्ड 38 में 5, वार्ड 39 में 4, वार्ड 40 में 3, वार्ड 41 में 5, वार्ड 42 में 5, वार्ड 43 में 3, वार्ड 44 में 3, वार्ड 45 में 5, वार्ड 46 में 7, वार्ड 47 में 4, वार्ड 48 में 6, वार्ड 49 में 5, वार्ड 50 में 7, वार्ड 51 में 2, वार्ड 52 में 3 और वार्ड 53 में 1 नाम निर्देशन पत्र बिके।
बुण्डू नगर पंचायत
बुण्डू में अध्यक्ष पद के लिए कोई नाम निर्देशन पत्र नहीं बिके, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 5 नाम निर्देशन पत्र बेचे गए।
वार्डवार बिक्री इस प्रकार रही
वार्ड 1 – 1, वार्ड 2 – 1, वार्ड 3 – 0, वार्ड 4 – 0, वार्ड 5 – 0, वार्ड 6 – 0, वार्ड 7 – 0, वार्ड 8 – 1, वार्ड 9 – 0, वार्ड 10 – 0, वार्ड 11 – 1, वार्ड 12 – 1, वार्ड 13 – 0।
अधिकारियों ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया अगले चरण में जारी रहेगी और उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर अपने नामांकन कर सकते हैं। चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
इस प्रक्रिया से स्पष्ट होता है कि रांची में उम्मीदवारों की दिलचस्पी अधिक है, जबकि बुण्डू में नामांकन की गति अभी धीमी है। प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि समय पर अपने दस्तावेज प्रस्तुत करें।
इसे भी पढ़ें : दावोस-लंदन दौरे के बाद झारखंड बजट में दिखेगा नया विजन, सीएम क्या बोले… देखें



