Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 11:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ऑटो बुकिंग कर घर से निकले युवक की गला रेतकर हत्या
झारखंड

ऑटो बुकिंग कर घर से निकले युवक की गला रेतकर हत्या

December 1, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गुमला: सदर थाना छेत्र के छोटा लोरो गांव निवासी 28 वर्षीय ऑटो चालक सह ऑटो मालिक रवि उरांव की अज्ञात अपराधियो ने तेजधारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी । पुलिस ने मंगलवार को रवि का शव जोराडाँड़ गांव स्थित एक नदी के समीप से बरामद की है। साथ ही उसका ऑटो नदी के किनारे से बरामद किया गया है। अपराधियों ने रवि का गला इस तरह रेता है कि उसका सिर धड़ में अंतिम पायदान पर लटका हुआ था । घटना को लेकर अब तक किसी की गिरफ्तारी नही हो सकी है और न ही घटना के कारणों का कुछ पता चल सका है । गुमला पुलिस मृतक की पत्नी देवकी देवी के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर घटना की तहकीकात में जुट गई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया गया है। हत्या के पीछे आपसी विवाद में हत्या की संभावना जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा रवि उरांव ही घर का एकमात्र कमाने वाला था । उसके एक भाई का पूर्व में देहांत हो चुका है । जबकि एक भाई बाहर में मजदूरी करता है । रवि के दो छोटे छोटे बच्चे भी है । एक का नाम 12 वर्षीय सुशांत है। जबकि दूसरे का नाम 6 वर्षीय परी कुमारी है। रवि ऑटो चलाकर खुद व परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी देवकी देवी ने बताया कि घटना के दिन रवि घर पर ही था । देर शाम को उसके मोबाइल पर किसी ने फोन कर उसे रामरेखा धाम में लगने वाले मेला चलने के लिए ऑटो की बुकिंग करायी। इसके बाद रवि घर मे बुकिंग जाने व सुबह लौटने की बात कहकर निकल पड़ा । मगर वह सुबह करीब 8 बजे तक घर नही लौटा । फोन करने पर उसका मोबाइल भी बंद आने लगा । इसके बाद परिजन चिंतित होने लगे । तभी करीब मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे जोड़ाडाँड़ के ग्रामीणों ने रवि का शव व ऑटो गांव के नदी के समीप फेंके होने की सूचना दी । ग्रामीणों ने रवि की शिनाख्त उसके ऑटो पर लिखे नाम से की । इसके बाद परिवार के लोग घटना स्थल पहुँचे तो देखा कि शव रवि का ही था । गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी । जबकि ऑटो नदी में लुढ़का दिया गया था। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पत्नी ने कहा कि रवि की किसी से भी कोई दुश्मनी नही थी । वह काफी मिलनसार स्वभाव का था। हत्या किसने व क्यों की है, इसकी जानकारी नही है।ऐसे संभावना जताई जा रही है कि जिसने भी फोन कर ऑटो बुक करते हुए उसे बुलाया था , उन्ही लोगो द्वारा घटना को अंजाम दिया गया होगा । घटना के बाद रवि का मोबाइल व पर्स भी गायब था। पत्नी ने कहा कि पति की हत्या के बाद उसका पूरा परिवार ही उजड़ गया । अब बच्चो की परवरिस कौन करेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएयरपोर्ट पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया विमानों पर हमला
Next Article गिरिडीह में कई घरों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Related Posts

बिहार

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026
Headlines

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
Headlines

“रोज कमाने निकलते थे, अब घर में सन्नाटा है”

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026

छत का दरवाजा बना मौत का जाल, विवेक विहार आग में 9 जिंदगियां खत्म

May 3, 2026

सोना हुआ महंगा, वैश्विक तनाव और बढ़ती मांग ने कीमतों को दी रफ्तार

May 3, 2026

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026

“रोज कमाने निकलते थे, अब घर में सन्नाटा है”

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.