Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 19 October, 2026 • 05:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड के बुलबुल जंगल में छिपे नक्सलियों की अब खैर नहीं
झारखंड

झारखंड के बुलबुल जंगल में छिपे नक्सलियों की अब खैर नहीं

February 13, 2022No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची/लोहरदगा, 13 फरवरी (स्वदेश टुडे)। झारखंड में नक्सलियों के सफाए के लिए सुरक्षाबलों ने जबरदस्त अभियान चला रखा है। राज्य के लोहरदगा जिले के नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में सुरक्षाबलों के जवान नक्सलियों के मांद में घुसकर उनके ठिकानों को नेस्तनाबूद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – बॉलीवुड में अधूरी रही इन हस्तियों की प्रेम कहानी

इसे भी पढ़ें- सावधान! जल्द लौटा दे अपने दोस्त के पैसे वरना हो सकता है ये अंजाम?

इसे भी पढ़ें- Valentine Day Special : रील लाइफ से रियल लाइफ तक कुछ ऐसी है इन सितारों की लव स्टोरी

इस कार्रवाई में जवानों के साथ नक्सलियों की आए दिन मुठभेड़ भी हो रही है। हालांकि, इस अभियान में नक्सलियों के बिछाए लैंड माइन्स से जवानों को चोटें भी पहुंच रही हैं। तीन दिनों में नक्सलियों के बिछाए लैंड माइंस विस्फोट में तीन जवान घायल हुए हैं। फिर भी जवानों का हौसला जहां बुलंद हो रहा है, वहीं नक्सली पस्त होते जा रहे हैं।

इसे भी देखें- मौत की कुश्ती: पहलवान का एक दांव और सामने वाली की तुरंत हुई मौत

तीन दिनों में हुई नक्सली घटनाएं

13 फरवरी को लोहरदगा जिले के उग्रवाद प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल के पास नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर गोलियां चलीं। मुठभेड़ स्थल बुलबुल नाला बताया जा रहा है।

मुठभेड़ के बाद चलाए जा रहे सर्च अभियान में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के कुछ हथियार, कारतूस और नक्सली पिट्ठू भी बरामद हुए हैं। फिलहाल, सुरक्षा बल जमीन ऑपरेशन चलाने के साथ इलाके में हेलिकॉप्टर से निगरानी कर रहे हैं। पिछले 96 घंटे से लगातार सुरक्षा बलों की अलग-अलग टुकड़ियां इलाके में सर्च अभियान चला रही हैं। इसमें नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच तीन बार मुठभेड़ हो चुकी है।

12 फरवरी को पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम एक सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का जवान तोमिन कुमार आइइडी ब्लास्ट में घायल हो गया। घटना के बाद उसे वायुसेना के हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया। इसके बाद खेलगांव में बने हेलीपैड पर जवान को उतारा गया। वहां से मेडिका के एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

घायल जवान का नाम तोमिन कुमार बताया गया। जवान का इलाज डा अंकुर सौरभ और डा कुमार विशाल के देखरेख में चल रहा है। आइइडी ब्लास्ट की चपेट में जवान का बांया पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जवान के दाहिने पैर में चोटे आयी है। इलाज कर रहे डाक्टर ने बताया कि उसका इलाज चल रहा है। वह गंभीर हैं। घायल जवान तोमिन कुमार छत्तीसगढ़ का रहने वाला है।

11 फरवरी को लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र अंतर्गत बुलबुल जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आइइडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल दोनों जवानों दिलीप कुमार (29) और नारायण दास (38) को प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से रांची के खेलगांव लाया गया। इसके बाद मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जवान दिलीप कुमार का इलाज डॉक्टर अंकुर और डॉक्टर कुमार विशाल की देखरेख में चल रहा है। दिलीप का दाहिना पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। नारायण दास का इलाज मेजर रमेश दास की देखरेख में किया जा रहा है। उनके चेहरे, बाया कंधे और छाती में चोट लगी है। बताया गया कि अभियान के दौरान माओवादियों का कैंप भी ध्वस्त किया गया है।

11 फरवरी को ही लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के सहेदापाट के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। हालांकि, इस दौरान नक्सली भागने में सफल हो गए। पुलिस ने इन्हें तीन तरफ से घेर लिया था लेकिन एक तरफ मौका देखकर सभी नक्सली फरार हो गए।

इस संबंध में झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने बताया कि सर्च अभियान से नक्सलियों का मनोबल गिर रहा है। डीजीपी ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशिल्पा शेट्टी और उनकी माँ की बढ़ीं मुसीबत, जारी हुआ समन; जानें क्या किया अब ऐसा?
Next Article क्या इस वैलेंटाइन-डे आपको मिलेगा अपना प्यार? आपकी राशि क्या कहती है जानें?

Related Posts

Headlines

शक्ति की भक्ति में सीएम सम्राट, महानवमी पर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

October 19, 2026
Headlines

सड़कों पर उतरी अफसरों की टीम, रांची SSP ने देर रात तक परखी पंडालों की सुरक्षा

October 19, 2026
Headlines

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

शक्ति की भक्ति में सीएम सम्राट, महानवमी पर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

October 19, 2026

सड़कों पर उतरी अफसरों की टीम, रांची SSP ने देर रात तक परखी पंडालों की सुरक्षा

October 19, 2026

राशिफल @ 19 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 19, 2026

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.