Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 11:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » निक्की प्रधान बनी ओलंपिक खेलने वाली झारखंड की पहली महिला हाॅकी खिलाड़ी
झारखंड

निक्की प्रधान बनी ओलंपिक खेलने वाली झारखंड की पहली महिला हाॅकी खिलाड़ी

June 17, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

खूंटी। जिले के मुरहू प्रखंड के गांव हेसल का नाम एक बार फिर स्वर्णाक्षरों में लिखा गया। गांव के एक बेहद साधारण परिवार की बेटी निक्की प्रधान ने ओलंपिक हाॅकी खेलने वाली झारखंड की पहली खिलाड़ी बन गयी है। उसका चयन टोक्यो ओलंपिक के लिए हुआ है। इससे खूंटी सहित आसपास के इलाकों में खुशी की लहर है।
निक्की प्रधान हेसल निवासी सोमा प्रधान और जीतन देवी के की पांच संतानों में दूसरे नंर पर है। उसकी अन्य तीन बहन और एक भाई है। उसकी दो बहनें भी हाॅकी खिलाड़ी हैं। बड़ी बहन शशि प्रधान रेलवे में कार्यरत है रेलवे टीक की ओर से खेलती है। इसके पूर्व निक्की ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2016 में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। सबसे पहले उसने अंडर 19 हाॅकी में देश की ओर से खेल चुकी है। वह बेहद ही साधारण पृष्ठभूमि वाली लड़की है और उसकी इस उपलब्धि को गांव के बुद्धिजीवियों ने भी गौरवपूर्ण बताया।
लोगों का कहना है कि गांव में हॉकी को लेकर कोई रूझान नहीं होने के बावजूद निक्की के स्कूल के शिक्षक दशरथ महतो ने इसमें बड़ा योगदान दिया और उसे न केवल हॉकी सिखाई, बल्कि गांव की कई अन्य लड़कियों को भी खिलाड़ी बनाया, जिन्होंने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर खूंटी को नयी पहचान दी। निक्की की इस उपलब्धि से पेलौल स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक और निक्की के प्रारंभिक कोच दशरथ महतो भी बेहद खुश हैं और इसे अपनी वर्षों की तपस्या और जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं। उन्होंने माना कि निक्की को हॉकी सिखाने में काफी कठिनाई आई, लेकिन उसके अंदर की प्रतिभा के कारण उसे वह हॉकी खिलाड़ी बनाने में सफल रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोरोना का ना हो असर, बच्चों पर रहेगी विशेष नजर
Next Article मृत बच्चे को मांने कहा ‘उठ जा मेरे बच्चे’, ये सुनते ही चलने लगी उसकी सांसें

Related Posts

Headlines

‘बिहार है तैयार, जी आया नूं’ थीम पर मनेगा 360वां प्रकाश पर्व, सीएम बोले- समय पर पूरे हों सारे काम

October 30, 2026
Headlines

स्वास्थ्य सेवाओं का 4 गुना बढ़ेगा दायरा, मेडिकल कॉलेजों में लागू होगा PPP मॉडल : सीएम सम्राट

October 30, 2026
Headlines

शुभ यात्रा ट्रैवल्स का ‘अशुभ’ खेल, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार… जानें मामला

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘बिहार है तैयार, जी आया नूं’ थीम पर मनेगा 360वां प्रकाश पर्व, सीएम बोले- समय पर पूरे हों सारे काम

October 30, 2026

स्वास्थ्य सेवाओं का 4 गुना बढ़ेगा दायरा, मेडिकल कॉलेजों में लागू होगा PPP मॉडल : सीएम सम्राट

October 30, 2026

शुभ यात्रा ट्रैवल्स का ‘अशुभ’ खेल, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार… जानें मामला

October 30, 2026

फर्जी दाखिल-खारिज की अर्जी रद्द की, तो कर दी राजस्व कर्मचारी की हत्या, 3 अरेस्ट

October 30, 2026

खेत बचेंगे तभी किसान समृद्ध होंगे, खाद-बीज में गड़बड़ी करने वाले नपेंगे : कृषि मंत्री

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.