अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi/Purnia : झारखंड की राजधानी रांची और बिहार के पूर्णिया के बीच अब हवाई यात्रा करना और भी आसान हो जाएगा। इंडिगो एयरलाइंस 17 सितंबर 2025 से रांची से पूर्णिया के लिए कोलकाता के रास्ते नई हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार संचालित होगी।
फ्लाइट शेड्यूल इस प्रकार होगा :
- सुबह 7:40 बजे : रांची से कोलकाता के लिए उड़ान
- दोपहर 1:40 बजे : कोलकाता से पूर्णिया पहुंचना
- दोपहर 2:30 बजे : पूर्णिया से कोलकाता के लिए वापसी
- रात 8:45 बजे : कोलकाता से रांची लौटना
यह सेवा एक ही दिन में दो चरणों में पूरी होगी, जिससे रांची और पूर्णिया के बीच आवागमन आसान और तेज हो जाएगा।
यात्रियों को मिलेगी राहत
फिलहाल रांची से पूर्णिया के बीच केवल एक सीधी ट्रेन रांची-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस उपलब्ध है। वहीं, सड़क मार्ग से यात्रा लंबी और थकाऊ होती है। इस नई हवाई सेवा से यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा अधिक आरामदायक होगी।
आसपास के जिलों को भी होगा लाभ
रांची और पूर्णिया के अलावा इस हवाई सेवा का लाभ देवघर, भागलपुर, कटिहार, गोड्डा, साहिबगंज और जमशेदपुर जैसे आसपास के जिलों के यात्रियों को भी मिलेगा।
आर्थिक और क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा
नई हवाई सेवा व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों के लिए वरदान साबित होगी। साथ ही, यह क्षेत्रीय पर्यटन को भी प्रोत्साहित करेगी और आर्थिक गतिविधियों को गति देगी।
इसे भी पढ़ें : कुख्यात ढोलकवा का खूंटा डोला, 7 थानों की पुलिस ने मा’री रेड

