Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 1 September, 2026 • 06:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक महीने की मेहनत में 125 चेहरों की ‘मुस्कान’ लौटा लायी रामगढ़ पुलिस… जानें कैसे
झारखंड

एक महीने की मेहनत में 125 चेहरों की ‘मुस्कान’ लौटा लायी रामगढ़ पुलिस… जानें कैसे

July 15, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : कहते हैं आज के दौर में मोबाइल सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि इंसान की आधी जिंदगी बन चुका है। तस्वीरें, जरूरी दस्तावेज, बैंक की जानकारियां और न जाने कितनी यादें इस छोटे से डिब्बे में कैद होती हैं। ऐसे में जब किसी का मोबाइल खो जाए, तो उसकी परेशानी का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। लेकिन रामगढ़ के लोगों के लिए इस परेशानी का हल लेकर आई वहां की पुलिस, एक बेहद खास मुहिम के जरिए जिसका नाम है…”ऑपरेशन भरोसा”।

रामगढ़ पुलिस ने आम जनता का दिल जीतने और उनके बीच खाकी के प्रति विश्वास को मजबूत करने के लिए एसपी मुकेश लुनायत के निर्देश पर एक महीने का विशेष अभियान चलाया। इस अभियान का नतीजा यह रहा कि पुलिस ने अलग-अलग जगहों से कुल 125 गुम हो चुके मोबाइल फोन ढूंढ निकाले। खुशी का असली नजारा तब देखने को मिला जब रामगढ़ के न्यू टाउन हॉल में एक जिला स्तरीय कार्यक्रम रखा गया। यहाँ एक-एक करके जब लोगों को उनके खोए हुए फोन वापस सौंपे गए, तो कई लोगों की आंखें खुशी से छलक उंठीं। किसी ने उम्मीद छोड़ दी थी, तो कोई नया फोन खरीदने का बजट न होने के कारण परेशान था।

कैसे मुमकिन हुआ यह टास्क?

इस पूरी मुहिम के पीछे एक सोची-समझी रणनीति थी। रामगढ़ के पुलिस कप्तान मुकेश लुनायत ने जिले के सभी थानेदारों और ओपी प्रभारियों को एक सख्त और स्पष्ट टास्क दिया था। उन्हें निर्देश था कि पिछले 6 महीनों के भीतर जितने भी मोबाइल गुम होने की शिकायतें (सनहा) थानों में दर्ज हुई हैं या केंद्र सरकार के CEIR पोर्टल पर आई हैं, उन पर तुरंत काम शुरू किया जाए। इसके बाद पुलिस की टीमों ने कमान संभाली। यह जांच सिर्फ रामगढ़ तक सीमित नहीं रही। पुलिस ने जाल बिछाया और रामगढ़ के अलावा रांची, हजारीबाग, चतरा, बोकारो, पलामू, गढ़वा और यहां तक कि राज्य के बाहर के इलाकों से भी मोबाइलों को ट्रैक करके बरामद किया।

किस इलाके से कितने फोन मिले?

पुलिस की इस मुस्तैदी में अलग-अलग थानों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। सबसे ज्यादा 30 मोबाइल रामगढ़ थाने ने बरामद किए। नीचे दी गई सूची से समझा जा सकता है कि किस थाने ने कितनी तत्परता दिखाई:

क्र०सं०थाना / ओ०पी० का नामबरामद मोबाइल की संख्या
1रामगढ़ थाना30
2गोला थाना20
3पतरातु थाना14
4माण्डू थाना10
5कुज्जू ओ०पी०10
6रजरप्पा थाना09
7मुरकुण्डा ओ०पी०09
8भदानीनगर ओ०पी०07
9वे०बो० ओ०पी०06
10बरलंगा थाना05
11बासल थाना03
12बरकाकाना ओ०पी०02
कुल बरामदगी125

सिर्फ मोबाइल नहीं लौटाया, समझदारी का पाठ भी पढ़ाया

इस कार्यक्रम का मकसद सिर्फ मोबाइल बांटना नहीं था, बल्कि लोगों को आने वाले खतरों से आगाह करना भी था। मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक ने जनता से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए, नशे के दुष्प्रभावों से बचने की सलाह दी और सबसे जरूरी… आज के दौर के सबसे बड़े खतरे यानी साइबर अपराधों से बचने के तरीके सिखाए। पुलिस ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को प्रैक्टिकल तरीके से समझाया कि अगर कभी फोन गुम हो जाए, तो घबराने की बजाय CEIR PORTAL (Central Equipment Identity Register) का उपयोग कैसे करें और ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज कराएं। पुलिस ने जनता से अपील की कि वे खुद भी जागरूक बनें और अपने परिवार व दोस्तों को भी इसके बारे में बताएं।

लौट आया ‘भरोसा’

अपना खोया हुआ कीमती मोबाइल वापस पाकर लोगों ने रामगढ़ पुलिस के इस कदम की खुलकर तारीफ की। कार्यक्रम से बाहर निकलते हुए एक नागरिक ने कहा, “मुझे नहीं लगा था कि मेरा फोन कभी वापस मिलेगा, लेकिन पुलिस ने आज मेरा भरोसा सच में जीत लिया।” रामगढ़ पुलिस ने भी जनता को आश्वस्त किया है कि यह कोई एक बार का अभियान नहीं था। लोगों की सेवा करने, उनकी खोई संपत्ति को सुरक्षित उन तक पहुंचाने और पुलिस-पब्लिक के रिश्ते को मजबूत करने के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : आजसू नेता अजहर इस्लाम के घर पुलिस की रेड, तीन थानों की फोर्स ने घेरा मकान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘नेताजी’ ने दी वर्दी उतरवाने की धमकी, फिर तीन थानों की पुलिस ने जो किया… जानें
Next Article सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे सांसद विजय के रिसेप्शन में, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

Related Posts

Headlines

एक्शन मोड में रामगढ़ पुलिस : 1971 अपराधियों का डेटाबेस तैयार, 258 की डिजिटल कुंडली खंगाली

September 1, 2026
Headlines

कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

September 1, 2026
Headlines

कार से पहुंचे दो लोगों की तलाशी ली, तो चौंक गयी पुलिस… जानें क्यों

September 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रैयाम-सकरी की नयी चीनी मिलों पर मंत्री सख्त, बोले- तय समय में पूरा करें काम

September 1, 2026

एक्शन मोड में रामगढ़ पुलिस : 1971 अपराधियों का डेटाबेस तैयार, 258 की डिजिटल कुंडली खंगाली

September 1, 2026

कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

September 1, 2026

कार से पहुंचे दो लोगों की तलाशी ली, तो चौंक गयी पुलिस… जानें क्यों

September 1, 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट… जानें क्यों

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.