Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 02:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एचएमसीएच से रातों रात 200 ऑक्सीजन सिलेंडर गायब! वार्ड ब्वॉय हिरासत में
झारखंड

एचएमसीएच से रातों रात 200 ऑक्सीजन सिलेंडर गायब! वार्ड ब्वॉय हिरासत में

May 18, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

हजारीबाग। कोरोना की इस मुश्किल घड़ी में कुछ लोग आपदा में अवसर तलाश रहे हैं। जहां संक्रमित मरीजों को तुरंत दवा, ऑक्सीजन के साथ अन्य चीजों की जरूरत है। वहीं कुछ लोग इसकी कालाबाजारी में लगे हुए हैं। कुछ ऐसा ही मामला हजारीबाग के जिला मेडिकल कॉलेज में सामने आया है, जहां बड़े गड़बड़झाला का पर्दाफाश हुआ है। करीबन 200 ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में सदर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। पुलिस फिलहाल इसकी तहकीकात है। प्रारंभिक दौर में वार्ड ब्वॉय सुरेंद्र यादव को ऑक्सीजन बेचने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी होने का खुलासा तब हुआ जब एक व्यक्ति ऑक्सीजन सिलेंडर भरवाने के लिए डेमोटांड़ स्थित प्लांट में गया। तब उससे पूछताछ हुई। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि किसी ने उसे सिलेंडर बेचा है। इसके बाद मामले की तफ्तीश की जा रही थी। दरअसल इस मामले में जब सिलेंडर भरवाने आए शख्स के पूछताछ हुआ तब जाकर खुलासा हुआ कि जिला मेडिकल कॉलेज से 200 सिलेंडर की चोरी की गयी है, साथ ही जो सिलेंडर शख्स लेकर आया था, वह भी चोरी की थी, जो उसे बेचा गया था। पुलिस ने प्रारंभिक दौर में संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस इस बात की जांच में लगी है कि आखिर 200 सिलेंडर की चोरी कैसे हो गयी। इस पूरे प्रकरण में अस्पताल प्रबंधन के साथ-साथ कई अन्य लोग भी सवालों के घेरे में हैं। यह भी आशंका जताई जा रही है कि सिर्फ ऑक्सीजन ही नहीं मेडिसिन इंजेक्शन का भी यहां बड़ा खेल हुआ है लेकिन इस पूरे मामले को लेकर अभी तक कोई प्रशासनिक पदाधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

auto
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचुरचू उप-प्रमुख ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को लिखा पत्र, कहा क्षेत्र में एम्बुलेंस की है जरूरत
Next Article सिलेंडर मामले के पर्दाफाश के लिए जिला प्रशासन धन्यवाद के पात्र : गणेश

Related Posts

Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.