Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 11 September, 2026 • 10:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भरठुवा बंदूक साफ करते वक्त चली गोली, 75 साल के बुजुर्ग की मौ’त
झारखंड

भरठुवा बंदूक साफ करते वक्त चली गोली, 75 साल के बुजुर्ग की मौ’त

July 26, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बंदूक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Palamu : पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह हुटार गांव में बीती रात घर में रखी भरठुवा बंदूक की सफाई कर रहे 75 वर्षीय श्याम लाल भुइयां की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बंदूक में पहले से बारूद भरा हुआ था। सफाई करने के दौरान अचानक गोली चल गई और सीधे श्याम लाल के सीने में जा लगी। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। रविवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

सफाई के दौरान अचानक चल गई गोली

परिजनों के अनुसार श्याम लाल भुइयां शनिवार रात घर में रखी पुरानी भरठुवा बंदूक की सफाई कर रहे थे। परिवार के लोगों ने बताया कि बंदूक में बारूद मौजूद था। इसी दौरान अचानक बंदूक चल गई। गोली उनके सीने में लगी और वह वहीं गिर पड़े। हादसे के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक श्याम लाल की मौत हो चुकी थी।

बेटे ने कहा- जन्म से पहले से घर में थी बंदूक

श्याम लाल के बेटे वीरेंद्र भुइयां ने बताया कि यह बंदूक उनके जन्म से भी पहले से घर में रखी हुई थी। उनके पिता पिछले 40 साल से अधिक समय से इसे अपने पास रखे हुए थे। पहले कभी-कभी जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए बंदूक का इस्तेमाल किया जाता था। वीरेंद्र के अनुसार, उनके पिता यह बंदूक कहां से लेकर आए थे, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। वह बढ़ई मिस्त्री का काम करते थे और गांव में इसी काम से अपना परिवार चलाते थे।

पुलिस कर रही मामले की जांच

रामगढ़ थानेदार ओमप्रकाश शाह ने रविवार को बताया कि थाना से करीब 10 किलोमीटर दूर नावाडीह हुटार गांव में भरठुवा बंदूक से गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां श्याम लाल भुइयां मृत अवस्था में मिले। थाना प्रभारी के अनुसार, परिवार के लोगों ने बताया कि श्याम लाल अवैध बंदूक की सफाई और उससे जुड़े अन्य काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में इस्तेमाल बंदूक को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और मामला दर्ज किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : फर्जी पहचान, असली ठगी… ‘रक्षक’ ने बेनकाब किया ‘TTE साहेब’ का पूरा नेटवर्क

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकलमकारों का मंच, नया संकल्प… प्रेस क्लब रामगढ़ की AGM में तय हुआ भविष्य का रोडमैप
Next Article सीतामढ़ी में कचरे से बना कंचन तो PM ने थपथपाई पीठ, CM बोले- पूरे बिहार में चलेगा ‘वेस्ट टू वेल्थ’

Related Posts

बिजनेस

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
बिहार

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1 करोड़ रुपये, सीएम ने जताया आभार

September 11, 2026
स्पोर्ट्स

ईशान किशन का कप्तानी में जलवा, दुनिया के टॉप-10 में बनाई जगह

September 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1 करोड़ रुपये, सीएम ने जताया आभार

September 11, 2026

ईशान किशन का कप्तानी में जलवा, दुनिया के टॉप-10 में बनाई जगह

September 11, 2026

बिहार में सोशल साइंस रिसर्च को मिलेगा ग्लोबल बूस्ट, सीएम सम्राट ने इन्हें दिया न्योता

September 11, 2026

परीक्षाओं में धांधली पर सीएम सम्राट का कड़ा रुख, 29 जिलों में बनेंगे वज्रगृह

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.