Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 07:15 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पैंथर टीम ने साइबर क्रिमिनल को पकड़ा, गैंग के अन्य सदस्य हुए फरार
झारखंड

पैंथर टीम ने साइबर क्रिमिनल को पकड़ा, गैंग के अन्य सदस्य हुए फरार

September 27, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रामगढ़। रामगढ़ शहर में साइबर क्रिमिनल गैंग का सरगना बेहद नाटकीय ढंग से पकड़ा गया है। उसकी गिरफ्तारी में पैंथर टीम का योगदान रहा है। गिरफ्तार अपराधी के पास से उसका पहचान पत्र भी बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि ईशान कुमार गिरी एक साइबर गैंग चलाता है। वह उसका मुख्य सरगना है। छापेमारी के दौरान उसे चट्टी बाजार के श्याम कंपलेक्स के पास से पकड़ा गया। हालांकि इस दौरान उसके साथी भागने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार ईशान रांची जिले के गडी खाना, हरमू रोड का निवासी है। उसके द्वारा रामगढ़ भी आकर अपराध की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस के अनुसार ईशान दुकान और मॉल में जाकर शॉपिंग करता था। इस दौरान पेटीएम और अन्य ऑनलाइन वेबसाइट के सहारे पेमेंट करने को कहता था। इस दौरान वह ईशान के द्वारा ऑनलाइन पेमेंट करने का नाटक रचता था। दुकानदार को यह लगता था कि उसके खाते में पैसा चला गया है। लेकिन वह पैसा बैंक खाते में कभी भी नहीं पहुंच पाता था। उसके द्वारा रामगढ़ में भी एक मोबाइल दुकानदार को इसी तरह चकमा दिया गया था। जब रविवार को ईशान और उसका गैंग दोबारा रामगढ़ पहुंचा तो मुस्तैद पैंथर टीम के सदस्यों ने उस गैंग को पकड़ने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान अन्य सदस्य फरार हो गए, लेकिन मुख्य सरगना ईशान पकड़ा गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकांग्रेस में लौटे डॉ अजय
Next Article पत्नी से हुआ झगडा, पिता ने दो बेटों की गला दबाकर की हत्या

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.