Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 18 October, 2026 • 12:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गाड़ी और गाड़ी से डीजल टपाने वालों पर पतरातू पुलिस का कड़ा प्रहार… जानें
झारखंड

गाड़ी और गाड़ी से डीजल टपाने वालों पर पतरातू पुलिस का कड़ा प्रहार… जानें

August 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : पतरातू थाना पुलिस ने डीजल चोरी और वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में एक बोलेरो, करीब 90 लीटर चोरी का डीजल, पाइप, दो चोरी की मोटरसाइकिल, एक आल्टो कार और वाहनों की कूटरचित आरसी बुक बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद चोरी की घटनाओं में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा है।

हेसला में खड़े वाहनों से डीजल चोरी की सूचना, दो गिरफ्तार

पुलिस को सूचना मिली थी कि पतरातू थाना क्षेत्र के हेसला में सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और दो संदिग्धों को चोरी के डीजल के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय गंझु और सूरज कुमार सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के पास से डीजल चोरी में इस्तेमाल की जा रही एक बोलेरो, तीन जार में करीब 90 लीटर डीजल और पाइप बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, इसी सामान के जरिए खड़े वाहनों से डीजल निकालकर ले जाया जाता था। मामले में पतरातू थाना कांड संख्या 220/2026, दिनांक 24 अगस्त 2026, धारा 305(c)/334(1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विजय गंझु की उम्र करीब 25 वर्ष है। वह चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के बेती गांव का रहने वाला है। वहीं सूरज कुमार सिंह की उम्र करीब 22 वर्ष है और वह लोहरदगा जिले के कुड़ थाना क्षेत्र के सलगी का निवासी है। पुलिस ने पूछताछ और जरूरी कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वाहन चोरी के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक और आल्टो बरामद

पुलिस ने वाहन चोरी के एक पुराने मामले में भी कार्रवाई की है। पतरातू थाना  दर्ज कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त एहसान असारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी उम्र करीब 36 वर्ष है और वह रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के चंदवे बगीचा टोला का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, एहसान असारी की निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक आल्टो कार और कुछ वाहनों की कूटरचित आरसी बुक बरामद की गई है। बरामद वाहनों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी के इन वाहनों को कहां से लाया गया था और इनके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पतरातू पुलिस का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा। पुलिस चोरी के मामलों में शामिल अन्य संदिग्धों की भी जानकारी जुटा रही है और उनकी भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर ED की बड़ी कार्रवाई, 3 शहरों में 9 ठिकानों पर एक साथ मारा छापा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन विवादों में, इस बात को लेकर हुईं जमकर ट्रोल
Next Article डीसी ऋतुराज का सख्त फरमान- मुआवजे की फाइल अब अटकी तो नपेंगे अफसर

Related Posts

Headlines

कोलकाता के पंडाल में बारिश के बीच भगदड़… 17 की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

October 18, 2026
उत्तर प्रदेश

कागज के एक टुकड़े ने छीना तीन पीढ़ियों का हक, 45 साल बाद कोर्ट से जीती जमीन तो अब जान पर बन आई

October 17, 2026
उत्तर प्रदेश

AI को केवल सहायक बनाएं, सारथी नहीं; कानून की सबसे बड़ी पूंजी जनता का अटूट भरोसा : योगी

October 17, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोलकाता के पंडाल में बारिश के बीच भगदड़… 17 की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

October 18, 2026

अब बारिश में नहीं डूबेगा फैजुल्लागंज, सीएम योगी और रक्षामंत्री का बड़ा फैसला… जानें

October 17, 2026

कागज के एक टुकड़े ने छीना तीन पीढ़ियों का हक, 45 साल बाद कोर्ट से जीती जमीन तो अब जान पर बन आई

October 17, 2026

AI को केवल सहायक बनाएं, सारथी नहीं; कानून की सबसे बड़ी पूंजी जनता का अटूट भरोसा : योगी

October 17, 2026

मां के दशकर्म पर भावुक हुए CM, आगंतुकों की सुविधा के लिए खुद संभाला मोर्चा

October 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.