Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 05:06 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राज्य के हर बुजुर्ग, विधवा, और दिव्यांग को पेंशन देगी सरकार : हेमंत सोरेन
झारखंड

राज्य के हर बुजुर्ग, विधवा, और दिव्यांग को पेंशन देगी सरकार : हेमंत सोरेन

December 11, 2021No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

हजारीबाग। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार “आपके अधिकार- आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत जो राज्य में विगत 20 वर्षों में नहीं हुआ उसे किया जा रहा है। इसके तहत सरकार लाभुकों के घर तक जा कर उन्हें सरकार के योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उच्च स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक इस योजना के तहत 2 लाख 50 हजार शिकायत दर्ज कराई गई जिसमें से 2 लाख 20 हजार शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मरांग गोमके पारदेशीय शिक्षा योजना के तहत 6 आदिवासी विद्यार्थियों को विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजा गया था। अब सभी वर्ग इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री आज उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग में”आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम अंतर्गत प्रमंडल स्तरीय मेगा परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 

लोग सरकार की ओर हाथ बढ़ाएंगे तो रोजगार से आच्छादित होंगे ही

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सरकार इस कोरोना काल मे जनहित योजनाओं की कार्यप्रणाली तैयार कर रही थी। आज राज्य के हर तबके के लोगों के लिए सरकार के पास एक योजना है। लोग सरकार की ओर हाथ बढ़ाएंगे तो रोजगार से आच्छादित होंगे ही साथ ही साथ वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा पाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार सृजन के लिए 50 हजार रुपये से 25 लाख रुपये तक का लोन बहुत ही कम ब्याज पर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न विभागों की नियुक्ति नियमावली बनकर तैयार है, जल्द ही बड़े पैमाने पर राज्य में वेकैंसी निकली जाएंगी।

 

गाँव के प्रत्येक बुजुर्ग को मिलेगी पेंशन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के प्रत्येक गाँव के 60 साल से अधिक के बुजुर्गों को पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा। हर एक विधवा, बुजुर्ग, दिव्यांग असहाय को सरकार पेंशन देगी। उन्होंने कहा कि राज्य में गंभीर बीमारी के चिकित्सा के लिए सरकार हर व्यक्ति जिसकी आय 8 लाख से कम है उसके इलाज में सरकार सहायता करेगी।

राज्य में 75% नौकरियां स्थानीय को मिलेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विभिन्न बड़े उद्योगों को राज्य में स्थापित करने का कार्य कर रही है। जिससे यहां के लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके। इस क्रम में इस पर विशेष ध्यान रखा जा रहा कि इनमें 75% नौकरी एवं 1 करोड़ रुपये तक का टेंडर स्थानीय लोगों को ही प्राप्त हो,जिससे राज्य के लोगों का विकास होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के संक्रमण काल में राज्य के गरीबों ने बहुत दुख सहा है। केंद्र सरकार से सीमित संसाधन प्राप्त होने के बावजूद भी राज्य सरकार ने अपने प्रयास से किसी को भी भूखा नहीं रहने दिया। विस्थापित मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब आम जीवन फिर से पटरी पर आ रहा है। जनहित के योजनाएं धरातल पर उतरने लगी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में विकास के कार्य कर रही है। रांची से बोकारो फोरलेन का के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। बहुत जल्द विस्थापित आयोग राज्य में आये विस्थापित लोगों के समस्या का समाधान करेगी। टेक्सटाइल्स इंडस्ट्रीज में 2 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किये जा चुके हैं जिसमें 80% महिलाओं को नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए हैं। जल्द ही 25 से 30 हजार फ़ूड एंड टेक्सटाइल इंडस्ट्री में नियुक्ति की जाएगी। राज्य के आमजीवन को सामान्य करने के लिए लोगों के आय में वृद्धि की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं।

इस अवसर पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायकों ने अपने संबोधन में सरकार द्वारा चलाये जा रहे “आपके अधिकार- आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम की सराहना की एवं कहा कि इस योजना को 29 दिसंबर के बाद भी आगे चलाया जाए। जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ हेतु सरकारी दफ्तरों का चक्कर न लगाना पड़े।

 

विभिन्न जिलों से आये लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का हुआ वितरण 

समारोह में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल अंतर्गत आने वाले 7 जिलों के 25 लाख 92 हज़ार 856 लाभुकों के बीच कुल 22 अरब 30 करोड़ 29 लाख 6 हज़ार रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इनमें हजारीबाग जिले के 5 लाख 68 हज़ार 312 लाभुकों के बीच 2 अरब 57 करोड़ 26 लाख 28 हज़ार रुपये, कोडरमा जिले के 58 हज़ार 990 लाभुकों के बीच 1 अरब 19 करोड़ 89 लाख 60 हज़ार रुपये,

रामगढ़ जिले के 4 लाख 67 हज़ार 412 लाभुकों के बीच 1 अरब 97 करोड़ 51 लाख 67 हज़ार रुपये, गिरिडीह जिले के 1 लाख 53 हज़ार 688 लाभुकों के बीच 5 अरब 98 करोड़ 82 लाख 55 हज़ार रुपये,बोकारो जिले के 63 हज़ार 625 लाभुकों के बीच 4 अरब 53 करोड़ 30 लाख 36 हज़ार रुपये, धनबाद जिले के 8 लाख 84 हज़ार 850 लाभुकों के बीच 2 अरब 34 करोड़ 89 लाख 55 हज़ार रुपये, चतरा जिले के 3 लाख 95 हज़ार 979 लाभुकों के बीच 3 अरब 68 करोड़ 69 लाख 5 हज़ार रुपये का वितरण किया गया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल में “आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार” योजना से सम्बन्धित पुस्तिका का विमोचन किया । कार्यक्रम के पश्चात स्थानीय कलाकार संगीता दास एवं एम गोपाल दास ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं दिसोम गुरु शिबू सोरेन का चित्र बनाया, जिसे मुख्यमंत्री ने देखा और उनकी प्रतिभा की काफी सराहना की।

 

इस अवसर पर माननीय मंत्री श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग सत्यानंद भोक्ता, माननीय मंत्री शिक्षा विभाग  जगन्नाथ महतो, माननीय विधायक गांडेय  सरफराज अहमद, माननीय विधायक लंबोदर महतो, माननीय विधायक गिरिडीह  सुदिव्य कुमार सोनू, माननीया विधायक रामगढ़  ममता देवी, माननीय विधायक बरही उमाशंकर अकेला, माननीया विधायक बड़कागांव  अम्बा प्रसाद, मुख्यंत्री के प्रधान सचिव  राजीव वरुण एक्का, प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल  कमल जॉन लकड़ा, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, रामगढ़ एवं चतरा जिले के उपायुक्त एवं विभिन्न विभागों के राज्य एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवैज्ञानिकों की चेतावनी: सूरज से निकलेंगी भयानक लपटें, खाक हो जाएंगे उपग्रह, अंधेरे में डूब जाएगी धरती
Next Article ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉ मनीष रंजन और मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने किया मनरेगा योजना की समीक्षा

Related Posts

Headlines

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026
Headlines

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026
Headlines

मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान- 9 जिलों के बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026

सिर्फ खाद-बीज नहीं, पैक्स अब देगी पत्तल-प्लेट से लेकर जन औषधि केंद्र चलाने तक की ट्रेनिंग

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.