Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 05:11 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉ मनीष रंजन और मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने किया मनरेगा योजना की समीक्षा
झारखंड

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉ मनीष रंजन और मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने किया मनरेगा योजना की समीक्षा

December 11, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। ग्रामीण विकास विभाग सचिव डॉ मनीष रंजन और मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने किया मनरेगा योजना की समीक्षा। मनरेगा कार्य की सफल क्रियान्वयन को लेकर राज्य के सभी उप विकास आयुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मनरेगा योजना समीक्षा की। बैठक मंक ग्रामीण विकास विभाग सचिव ने सबसे पहले राज्य में मनरेगा विभिन्न जिलों में संचालित हो रहे मनरेगा कार्य की जानकारी ली एवं लक्ष्य के अनरूप कार्य नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जतायी। सचिव डॉ रंजन ने कहा कि मनरेगा योजना नहीं है बल्कि यह ग्रामीणों के रोजगार का सृजन का सशक्त माध्यम है। उन्होंने मजदूरों के दर्द को समझने एवं ससमय लक्ष्य को करें पूरा करने का निर्देश दिया । इस दौरान उन्होंने सभी उप विकास आयुक्तों को मनरेगा कार्य में पूरी तरह से निगरानी करते हुए मनरेगा से संचालित योजनाऐं धरातल पर दिखे , इसे सुनिश्चित करने को लेकर निर्देशित किया। बैठक में मनरेगा से संचालित योजनाओं को लेकर अन्य कई महत्वपूर्ण निर्देश उप विकास आयुक्तों को दिए।

दी बगिया के कार्य में तेजी लाने एवं नर्सरी तैयार करने का दिया निर्देश
मनरेगा कार्य की समीक्षा के दौरान वरुण रंजन ने सभी उप विकास आयुक्तों को दीदी बगिया के कार्य में तेजी लाते हुए नर्सरी तैयार करने को लेकर निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि दीदी बगिया का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबन की राह पर ले जाना है। महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो सकती हैं। साथ ही योजना के माध्यम से दीदियों को एवं महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

लंबित योजनाओं को कार्य योजना बना कर ससमय करें पूर्ण
मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी के द्वारा मनरेगा कार्य की समीक्षा के दौरान वित्तीय वर्ष 2019-20 की योजनाओं की भी समीक्षा की गई एवं लंबित योजनाओं की जानकारी लेते हुए कार्य योजना बना कर सभी उप विकास आयुक्तों को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। मनरेगा आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में बनने वाले मनरेगा पार्क के कार्यों में तेजी लाई जाए।

जीआइएस बेस्ट प्लांनिंग एवं जीओ टैगिंग पर भी किया निर्देशित
मनरेगा कार्यों की समीक्षा के दौरान मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी के द्वारा जीआइएस बेस्ट प्लांनिग एवं जीओ टैगिंग की भी समीक्षा की गई एवं एक सप्ताह के अंदर सुधार करने का निर्देश दिया गया।

मनरेगा आयुक्त  राजेश्वरी बी ने मनरेगा अंतर्गत पलामू प्रमंडल के लातेहार जिले के 1386 लंबित रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन (Rejected Transaction) में सुधार करते हुए शत प्रतिशत सफल ट्रांजेक्शन (Successful Transaction) सुनिश्चित करने का निदेश दिया।

साथ ही उन्होंने एरिया ऑफिसर ऐप (Area Officer App) के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को 50-50 चालू योजनाओं का प्रतिमाह निरीक्षण करने एवं उसका प्रतिवेदन ऐप पर अपलोड करने का सख्त निदेश दिया। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में मेठ के माध्यम से मस्टर रोल में निहित मजदूरों की उपस्थिति NMMS App के माध्यम से Capture करते हुए अपलोड करने का भी निदेश दिया।

मनरेगा आयुक्त ने सामाजिक अंकेक्षण के क्रम में प्राप्त मामलों पर कारवाई नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही निर्णायक मंडली द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार राशि की वसूली करते हुए ATR MGNREGA SOFT पर अपलोड करने का सख्त निदेश दिया।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में ये थे शामिल

मनरेगा योजना की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक को लेकर ग्रामीण विकास विभाग सचिव डॉ मनीष रंजन की अध्यक्षता में राज्य के तमाम उप विकास आयुक्त संग संपन्न वीडियो कांफ्रेंसिंग में राजेश्वरी बी मनरेगा आयुक्त , व अन्य शामिल थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराज्य के हर बुजुर्ग, विधवा, और दिव्यांग को पेंशन देगी सरकार : हेमंत सोरेन
Next Article चेंबर ने किया झारखंड के इस जिले में सम्पूर्ण बंद का ऐलान

Related Posts

Headlines

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026
Headlines

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026
Headlines

मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान- 9 जिलों के बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026

सिर्फ खाद-बीज नहीं, पैक्स अब देगी पत्तल-प्लेट से लेकर जन औषधि केंद्र चलाने तक की ट्रेनिंग

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.