Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 05:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पुलिया निर्माण में बरती जा रही है भारी अनियमितता, विभाग मौन !
झारखंड

पुलिया निर्माण में बरती जा रही है भारी अनियमितता, विभाग मौन !

February 4, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

श्यामदेव मेहता

इचाक। प्रखंड के आदर्श पंचायत परासी में विशेष प्रमंडल के डीएमएफटी मद से 25 लाख रुपए की लागत से पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें भारी अनियमितता बरती जा रही है! मापदंड के अनुरूप कार्य ना कराकर ठेकेदार की मनमानी और अभियंता की लापरवाही साफ तौर पर मौके पर देखी जा सकती है। ऐसे कार्य से जहां एक ओर कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, वहीं स्वीकृत राशि का भी दुरुपयोग हो रहा है। निर्माण स्थल पर निर्माण कार्य से संबंधित कोई सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। यहां तक की श्रम नियमों का उल्लंघन भी किया जा रहा है। दरअसल पुलिया निर्माण जिस गांव में रोजगार मूलक कार्य पंचायत के अधीन होने का है उसमें स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार दिए जाने का प्रावधान है लेकिन परासी पंचायत में विशेष प्रमंडल विभाग की ओर से स्वीकृत पुलिया निर्माण कार्य में स्थानीय मजदूरों को रोजगार से वंचित रख कर बाहर के मजदूरों से काम कराया जा रहा है।

auto

हैरान करने वाली बात है कि गार्डवाल के ढलाई में महज़ 8 एमएम का सरिया व थर्ड ग्रेड का कंक्रीट के साथ साथ मानक से कम ऊंचाई का गार्डवाल बनाया गया है, जिसमें बरसात के दिनों में गार्ड वालों के ऊपर से मिट्टी बहने के पुरे आसार हैं। बताते चलें कि मापदंड के विपरीत काम करने से भविष्य में यह पुल और गार्ड वाल की स्थिति जल्द ही जर्जर होने की अधिक संभावना है। पुलिया की गहराई और ढलाई की चौड़ाई भी अपेक्षाकृत कम रखी गई है।

इस बाबत सांसद प्रतिनिधि भागवत प्रसाद मेहता से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि विकास कार्य में अनियमितता बरतना अपराध है। बहुत मुश्किल से योजनाओं को धरातल पर लाया जाता है। ऐसी परिस्थिति में ठेकेदार और अभियंता की मनमानी क्षेत्र में नहीं चलेगी। मामले की जांच करने का आग्रह उच्च स्तर पर किया जाएगा। वहीं इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी से संपर्क साधने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBig Breaking: झारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, अगले तीन दिन तक मौसम में रहेगा बदलाव
Next Article भाजपा के पूर्व विधायकों की सपा में शामिल होने की तस्वीर हुई वायरल

Related Posts

Headlines

बरलंगा थाने में एसपी की दो टूक- फाइलों में न दबे केस, फरार वारंटियों को भेजें सलाखों के पीछे

September 19, 2026
Headlines

SDPO आवास में दिखा फन फैलाये फुफकार मारता जहरीला कोबरा, फिर… देखें वीडियो

September 19, 2026
Headlines

परीक्षा के दौरान भी स्कूलों में नहीं होगी छुट्टी, सीएम सम्राट ने बनाया तगड़ा प्लान

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बरलंगा थाने में एसपी की दो टूक- फाइलों में न दबे केस, फरार वारंटियों को भेजें सलाखों के पीछे

September 19, 2026

SDPO आवास में दिखा फन फैलाये फुफकार मारता जहरीला कोबरा, फिर… देखें वीडियो

September 19, 2026

परीक्षा के दौरान भी स्कूलों में नहीं होगी छुट्टी, सीएम सम्राट ने बनाया तगड़ा प्लान

September 19, 2026

85 वर्षीय बिजेंद्र सिंह की तलाश खत्म, तीन रोज बाद इस हाल में मिले

September 19, 2026

बालू माफिया की ‘भोर एक्सप्रेस’… NGT नियमों को ठेंगा, सीना तानकर होता अवैध खेल

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.