Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 11:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जनता को ज्यादा दिनों तक गुमराह नहीं किया जा सकता : हेमंत सोरेन
झारखंड

जनता को ज्यादा दिनों तक गुमराह नहीं किया जा सकता : हेमंत सोरेन

October 24, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस चुनाव परिणाम से यह साफ हो गया है कि प्रचंड प्रचारतंत्र, बेहद मजबूत धनतंत्र तथा राजनीतिक निर्लज्जता से जनता को बहुत दिनों तक गुमराह नहीं किया जा सकता है।

हेमंत ने कहा कि यह परिणाम यह भी संकेत दे रहे है कि आर्थिक मंदी, बढ़ती बेरोजगारी एवं किसानों की दयनीय स्थिति का कुप्रभाव अब घर-घर में महसूस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी जिस प्रकार धनतंत्र और शासनतंत्र का इस्तेमाल हो रहा है, वह भाजपा और रघुवर दास के हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में यह लड़ाई राज्य को लूटने वाले और राज्य के लिए संघर्ष करने वालों के बीच है। राज्य में जमीनी हकीकत बेहद पीड़ादायक है और लोग परिवर्तन का मन बना चुके हैं, परिणाम शीघ्र आएगा।
उन्होंने कहा कि जो विधायक जनता को धोखा देकर अपना राजनीतिक परिवार त्याग कर भाजपा के शरणार्थी शिविर में शामिल हुए, उनलोगों ने राजनीतिक आत्महत्या की है। ऐसे तो वे उनके राजनीतिक सहयोगी रहे हैं, उन्हें शुभकामनाएं लेकिन 2014 चुनाव के बाद से ही भाजपा ने जिस प्रकार अपार धन का उपयोग करके राज्य के विधायकों की खरीद-बिक्री की है और पूरे राज्य को लूटा है, उससे झारखंडियों का दिल टूटा है। पूरे देश में झारखंड बदनाम हुआ है और लोकतंत्र लहुलुहान हुआ है। जनता भाजपा को उनके कुकृत्यों की सजा जरूर देगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसोनिया गांधी से मिले सुभाष चोपड़ा और कीर्ति आजाद
Next Article ‘मोतीचूर चकनाचूर’ का पार्टी एंथम सांग ‘बत्तियां बुझा दो’ रिलीज

Related Posts

Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
झारखंड

डीसी मेघा ने सुनी समस्याएं, बोली- न काटने पड़े दफ्तरों के चक्कर, समय पर करें काम

October 9, 2026
झारखंड

प्रेस क्लब रामगढ़ में सीएम की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि, पत्रकारों ने जताया शोक

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.