Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 11:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पुरनी राय रेलवे क्रासिंग बंद करना चाहती है रेलवे, ग्रामीणों का विरोध
झारखंड

पुरनी राय रेलवे क्रासिंग बंद करना चाहती है रेलवे, ग्रामीणों का विरोध

September 21, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

उपसमाहर्ता के पत्र पर जाँच करने पहुँचे अंचल के कर्मचारी

पिपरवार। धनबाद रेलमंडल के अन्तर्गत सीईसी रेलखंड पर पुरनी राय के पास बने मानव सहित रेलवे फाटक को रेलवे द्वारा बंद करने की कोशिश की जा रही है।इसके लिए 7 अगस्त को मंडल रेल प्रबंधक पुर्व मध्य रेल द्वारा राँची प्रशासन को एक पत्र भेजकर इस क्रांसिग को बंद करने की मांग की गई है।जिस पर संज्ञान लेते हुए उपसमाहर्ता राँची ने खलारी अंचलाधिकारी को पत्र भेज कर स्थलीय जाँच करने के उपरांत प्रतिवेदन भेजने को कहा है।खलारी अंचलाधिकारी की ओर से मौके पर जाँच अधिकारियों के पहुँचने की खबर मिलते ही राय मुखिया प्रदीप उराँव के नेतृत्व मे ग्रामीणों की भारी भीड़ रेलवे क्रासिंग बंद करने का विरोध करने लगे।राय मुखिया की ओर से अंचलाधिकारी खलारी को सैकड़ो ग्रामीणों की ओर से हस्ताक्षरित आवेदन दिया गया है जिसमे रेलवे के इस अव्यवहारिक कदम का विरोध करते हुए रेलवे फाटक न बंद करने का अनुरोध किया गया है।उल्लेखनीय है की यह रेलवे फाटक मुख्य सड़क पर अवस्थित होने के साथ ही राय,चुरी, डकरा, बचरा,पिपरवार ,टंडवा,सिमरिया सहित बहुत बड़े क्षेत्र को राँची जाने वाले मुख्य मार्ग पर पड़ता है यहाँ के ग्रामीणो के लिए यह जीवन रेखा का कार्य करता है।इस फाटक के बंद हो जाने से राँची जाने का मार्ग लगभग बंद ही हो जाएगा।कुछ छोटी गाड़ियो को अगर छोड़ दिया जाये तो लगभग सभी गाड़ियो का आवागमन बंद हो जाएगा।

Advertisement Advertisement

मुखिया प्रदीप उराँव का कहना है की जबतक इस रेलवे लाईन पर ओवरब्रिज का निर्माण नही हो जाता हमलोगों किसी भी किमत पर फाटक नही बंद होने देंगें।इस संबंध मे खलारी अंचलाधिकारी से बात करने पर उन्होने बताया की रेलवे के अनुरोध पर वहाँ स्थलीय निरीक्षण के लिए टीम भेजी गई थी लेकिन उन्होने आश्वस्त किया किया क्षेत्र की जनता की सुरक्षा, सुविधा एवं भावना को ध्यान मे रखते हुए ही जाँच प्रतिवेदन भेजा जाएगा।स्थलीय निरीक्षण के दौरान राय मुखिया के साथ उपप्रमुख एतवारा महतो, मुकेश महतो, रामधारी यादव, भोला महतो, रविन्द्र महतो,अशोक उरांव, प्रमोद यादव, प्रेमनाथ महतो,दिनेश महतो, राजू महतो, दिलीप महतो, तारकेश्वर महतो, दिलीप मुंडा, संजय उरांव,राजेश महतो के साथ सैकड़ो की संख्या मे ग्रामीण भी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइन ग्रहों की वजह से आती है रिश्तों में खटास, जानें ! संबंध सुधारने के उपाय
Next Article 10 साल पहले मर चुकी महिला से पुलिस को शांति भंग की खतरा

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.