WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। तुपुदाना इलाके में आटा ओर मैगी फैक्ट्री के मालिक पवन सिंह से पीएलएफआई का एरिया कमांडर राजेश गोप बता कर दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर फौजी कार्रवाई की धमकी दी है।
इस संबंध में कारोबारी पवन सिंह ने तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पवन सिंह ने पुलिस को बताया है कि एक अज्ञात नंबर से फोन आया और फोन कर खुद को पीएलएफआई का एरिया कमांडर राजेश गोप बता कर संगठन चलाने के लिए दो करोड़ की रंगदारी मांगी है। उन्होंने कहा कि जल्दी दो करोड़ नहीं दोगे तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। तुपुदाना थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

