Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 8 September, 2026 • 02:58 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में 22 नक्सली- उग्रवादी पुलिस रडार पर
रांची

झारखंड में 22 नक्सली- उग्रवादी पुलिस रडार पर

January 10, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। झारखंड पुलिस ने राज्य में विभिन्न नक्सली संगठन के 22 नक्सलियों पर इनाम घोषित किया हैं। इन 22 नक्सलियों में सबसे अधिक 12 भाकपा माओवादी के हैं। जबकि छह पीएलएफआई और चार टीपीसी के नक्सली शामिल है। इन सभी नक्सलियों का झारखंड पुलिस ने फोटो जारी किया है और सूचना देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है। यह सभी नक्सली झारखंड पुलिस के रडार पर है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राज्य में सक्रिय अलग अलग संगठन के 153 नक्सलियों के ऊपर इनाम घोषित किया गया हैं।
झारखंड में भाकपा माओवादी के 12 नक्सली है पुलिस रडार पर
-मिसिर बेसरा, उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल जी उर्फ सागर (गिरिडीह) पर एक करोड़ का इनाम।
-प्रशांत बोस उर्फ किसन दा उर्फ मनीष उर्फ बुढ़ा (पश्चिम बंगाल) पर एक करोड़ का इनाम।
-अनल दा उर्फ तुफान उर्फ पतिराम मॉझी उर्फ पतिराम मरांड़ी उर्फ रमेश (गिरिड़ीह) पर एक करोड़ का इनाम।
-असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर (पश्चिम बंगाल) पर एक करोड़ का इनाम।
-चमन उर्फ लम्बु उर्फ करमचन्द हाँसदा (गिरिडीह) पर 25 लाख का इनाम।
-लालचन्द हेम्ब्रम उर्फ अनमोल दा (बोकारो) पर 25 लाख का इनाम।
-मोछू उर्फ विभीषण उर्फ कुम्बा मुर्मू (धनबाद) पर 25 लाख का इनाम। -अजय उर्फ अजय महतो उर्फ टाईगर उर्फ बासुदेव (गिरिडीह) पर 25 लाख का इनाम।
-अमित मुंडा उर्फ सुखलाल मुंडा उर्फ चुका मुंडा (रांची)  पर 15 लाख का इनाम।
-सुरेश सिंह मुंडा (रांची)  पर 15 लाख का इनाम।
-जीवन कण्डुलना उर्फ पतरस कण्डुलना (खूंटी) पर 10 लाख इनाम। -महाराज प्रमाणिक उर्फ राज प्रमाणिक (सरायकेला-खरसावां)  पर 10 लाख का इनाम।
टीपीसी के चार उग्रवादी पुलिस रडार पर
टीपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू समेत चार टीपीसी उग्रवादियों के ख़िलाफ़ इनाम घोषित किया गया है। उग्रवादियों के फोटो भी जारी किये गये हैं। इन उग्रवादियों के बारे में जानकारी देने वाले लोगों को चतरा पुलिस के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। टीपीसी के जिन उग्रवादियों का फोटो जारी किया गया है। इनमें 25 लाख का इनामी टीपीसी सुप्रीमो बृजेश गंझू, 15 लाख इनामी आक्रमण गंझू, 15 लाख इनामी मुकेश गंझू और 10 लाख इनामी भीखन गंझू शामिल है। झारखंड पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इन उग्रवादियों और इनकी संपत्ति के बारे में किसी तरह की सूचना झारखंड पुलिस को दे।
पीएलएफआई के छह उग्रवादी पुलिस रडार पर
पीएलएफआई के छह उग्रवादी वर्तमान में झारखंड पुलिस के रडार पर हैं। झारखंड पुलिस की ओर से पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप सहित सात उग्रवादी का तस्वीर जारी किया गया है। इनमें 25 लाख इनामी दिनेश गोप, 15 लाख इनाम जिदन गुड़िया, 10 लाख इनामी तिलकेश्वर गोप, दो लाख इनामी अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा, दो लाख इनामी अजय पूर्ति, दो लाख इनामी सनिचर पूर्ति और दो लाख इनामी मंगरा लुगुन शामिल है।जबकि जिदन गुड़िया के मुठभेड में मारे जाने के बाद छह उग्रवादी पुलिस के रडार पर है।
नक्सलियों के खिलाफ चल रहा है लगातार अभियान
झारखंड पुलिस प्रवक्ता साकेत कुमार सिंह ने कहा कि नक्सलियों के खात्मे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2020 से अब तक अभियान के दौरान 455 नक्सली को गिरफ्तार किया गया हैं। 14 नक्सलियों ने सरेंडर किया हैं। 50 मुठभेड़ में 14 नक्सली मारे गए हैं । सीआरपीएफ के 19 और दो कोबरा बटालियन के जवान, झारखंड जगुआर तथा जिला पुलिस के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशिकारियों ने सुवर फंसाने बिछाया जाल ,फंसा तेदुआ
Next Article बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है लिट्टीपाड़ा का एस्काजो गांव

Related Posts

Headlines

संजय सरावगी की दो टूक- ‘सेवा संकल्प अभियान’ को रस्म न समझें कार्यकर्ता

September 7, 2026
Headlines

बाढ़ राहत शिविर में सीएम ने खुद परोसा खाना, बोले- नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

September 7, 2026
Headlines

गंगा ने तोड़ा 2016 का रिकॉर्ड, पर हालात काबू में; मंत्री बोले- आबादी पर आंच नहीं आने देंगे

September 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 8, 2026

संजय सरावगी की दो टूक- ‘सेवा संकल्प अभियान’ को रस्म न समझें कार्यकर्ता

September 7, 2026

बाढ़ राहत शिविर में सीएम ने खुद परोसा खाना, बोले- नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

September 7, 2026

गंगा ने तोड़ा 2016 का रिकॉर्ड, पर हालात काबू में; मंत्री बोले- आबादी पर आंच नहीं आने देंगे

September 7, 2026

दुबई से बदलेगी बिहार की तस्वीर, उद्योग मंत्री ने दुनिया भर के दिग्गज कारोबारियों को दिया न्योता

September 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.